
जमीनी विवाद के चलते कटनी जिले के दबंगों ने बोलेरो में लगाया आग दस लाख रूपये सहित जरुरी दस्तावेज जल कर खाक, बाल – बाल बचा परिवार
दबंगों का कहर

Umaria – जिले के इंदवार थाना अंतर्गत आने वाली अमरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बड़छड़ मे बाहुबलियों ने जमीनी विवाद के चलते बोलेरो वाहन मे आग लगा दिया, जिसमे रखे हुये 7 लाख रूपये नगद और तीन लाख के जेवरात जल कर खाक हो गए, वहीं पीड़ित का पुत्र जान बचा कर बोलेरो से निकल कर भागा नहीं तो उसको भी वाहन के साथ जला कर मौत के घाट उतार देते, पीड़ित पक्ष घंटो रिपोर्ट लिखवाने के इंतजार मे अमरपुर चौकी मे मौजूद रहा लेकिन देर रात तक रिपोर्ट नही लिखी गई।
पीड़ित ने बताया

पीड़ित हीरा लाल विश्वकर्मा पिता मोहन लाल विश्वकर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बड़छड़ ने बताया कि मैं बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ में ए क्लास का बिजली विभाग का ठेकेदार हूं और यहां ग्राम बड़छड़ में मेरी पुस्तक जमीन है मैं यही का रहने वाला हूं, मैं परसों अपने गांव आया था आज अपने परिवार के साथ अपनी बोलेरो क्रमांक सी जी 22 टी 2211 में मेरा बेटा और मेरे चार भाई बैठे हुए थे हम लोग बरही जा रहे थे उसी बीच में हमारा एक खेत पड़ता है, खेत को देखने के लिए रोड के किनारे 100 मीटर दूर पर अपनी गाड़ी खड़ी किए हुए थे हम लोग उतर कर खेत की तरफ जा रहे थे लगभग 600 मीटर गए होंगे।
ट्रैक्टर से बोलेरो में मारे ठोकर

उसी बीच जॉन डियर ट्रैक्टर लेकर के विजय पटेल, संतोष पटेल, सुशील पटेल एवं बोलेरो पिकअप में 20 से 25 लोग एवं कुछ लोग मोटर साइकिल से आते हैं और हमारे बोलेरो में जॉन डियर ट्रैक्टर से धक्का मारते हैं तो हमारा बेटा बोलेरो से निकलकर चिल्लाते हुए वहां से भागता है और हमको फोन करता है की गाड़ी को ठोक रहे हैं तब हम बोले हम पर गाड़ी से निकल कर भाग जा और अपनी जान बचा, ट्रैक्टर से धक्का मार कर गाड़ी का दरवाजा तोड़ दिए।
बोलेरो में नगद एवं जेवरात के साथ रहे जरूरी कागजात

7 लाख रुपए नगद रखे हुए थे हमारी पत्नी के कड़े रखे हुए थे हमारा ठेकेदार लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और भी डॉक्यूमेंट रखे हुए थे, सभी कुछ वह लोग जला दिए और मेरे परिवार के ऊपर जान लेवा हमला हुआ है यदि हम लोग गाड़ी से उतर कर न गए होते तो आज यह लोग हम सबको मार डालते, इस जमीन पर हमारा पुस्तैनी कब्जा था, जिसको बाहुबली संतोष पटेल, विजय पटेल लोग खरीद लिए हैं और हमको दबाव देते हैं की जमीन खाली करो जबकि एसडीएम न्यायालय में केस चल रहा है यह लोग हमको और हमारे परिवार को ख़त्म करने का प्लानिंग किए हैं हमारी 40 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
अधिकारियों ने नही सुनी पुकार

मैं शासन से निवेदन करता हूं कि जो मेरी संपत्ति का नुकसान हुआ है वह सब इनसे दिलाया जाए और हमारी जान माल की रक्षा की जाए, मैं अमरपुर चौकी को सूचना दे दिया हूं, इसके पहले भी मैं थाना इंदवार और एसपी उमरिया को कलेक्टर महोदय को भी सूचना दिया था मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया, एस पी महोदया ने कह दिया कि जमीनी विवाद से हमारा कोई मतलब नही है, आप लोग जाइये।
अमरपुर चौकी प्रभारी ने बताया

वहीं इस मामले मे ज़ब अमरपुर चौकी प्रभारी शिव नाथ प्रजापति से जानकारी ली गई तो उनने बताया कि मैं पेशी में गया था अभी वापस लौट रहा हूं वहीं अमरपुर चौकी में निर्देशित कर दिया हूँ कि आगजनी का मुकदमा कायम कर जांच किया जाए कि वाहन किसके द्वारा जलाया गया है, कितना नुकसान हुआ है, क्या है वो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, पूरा मामला क्या है उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
समय रहते कार्रवाई होती तो नही होती यह घटना

गौरतलब है कि पीड़ित पक्ष पूर्व से ही चौकी, थाना, एस पी, कलेक्टर सभी को आवेदन देकर जानकारी दे चुका है एवं सभी से अपने जान – माल की रक्षा का गुहार लगा चुका है, उसके बाद भी किसी का ध्यान न देना बड़ी लापरवाही दर्शाता है, वहीं यदि पीड़ित का पुत्र गाड़ी से उतर कर नहीं भागता तो आज अनहोनी हो सकती थी, ऐसे मे आवश्यकता है सख्त कार्रवाई की ताकि दुबारा बाहुबली आतंक न मचा सकें और जिले में शान्ति कायम रह सके।
दबंगों ने जलाया बोलेरो दस लाख रूपये सहित जरूरी दस्तावेज जल कर खाक







