
कहते हैं अपराधी कितना भी होशियार क्यों न हो, कहीं न कहीं कुछ सुराग छोड़ ही जाता है, उसी सुराग ने पिता पुत्र को पहुंचाया सलाखों के पीछे तक।
रहीम कवि की कविता है
खैर, खून, खांसी, खुशी, बैर, प्रीत, मद्यपान। रहिमन दाबे न दबे, जाने सकल जहान।।
ऐसा ही वाकया सामने आया उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिछिया से।
12 जनवरी 2024 को नौरोजाबाद थाने में सूचना मिली कि ग्राम बिछिया से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर सरहापानी नाला में लगभग डेढ़ – दो सौ फीट नीचे चट्टानों के बीच किसी व्यक्ति की लाश पड़ी है। बस फिर क्या था नौरोजाबाद थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी अपनी टीम के साथ घटना स्थल की तरफ रवाना हो गईं और काफी मशक्कत के बाद वहां तक पहुंच कर शव को निकलवाई और शिनाख्त का प्रयास करने लगीं तो पता चला कि मृतक डिंडौरी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सहजपुर का रहने वाला 50 वर्षीय मन्नू उर्फ मनुआ अगरिया पिता गंगा राम अगरिया है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि ये दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम बिछिया आया था और परिजनों ने शव को देख कर हत्या का आरोप लगाया था।
एस पी ने किया अंधी हत्या का खुलासा शराब ने किया जिंदगी खराब

टीआई नौरोजाबाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने में लग गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि 8 से 11 जनवरी के बीच हत्या की गई। इस अंधी हत्या को ट्रेस करना भी पुलिस के लिए चुनौती बन गई। लगातार प्रयास में लगे रहने के बाद हत्यारों की छोटी सी भूल ने राज खोल दिया। एक जोड़ी जूते की लालच ने हत्यारे पिता पुत्र को जेल की सलाखों तक पहुंचा दिया।
इस मामले में 39 दिन के लगातार प्रयास से नौरोजाबाद पुलिस को सफलता मिली और उसका खुलासा जिले की एसपी निवेदिता नायडू ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया।
एस पी ने किया अंधी हत्या का खुलासा शराब ने किया जिंदगी खराब

एसपी ने बताया कि 12 जनवरी को सूचना मिलने के बाद से लगातार नौरोजाबाद टीआई और उनके स्टाफ द्वारा प्रयास करने के बाद सूत्रों से पता चला कि मृतक के पास जो जूते मिले हैं वो नारायण अगरिया के हैं, उसी जूते के आधार पर नारायण अगरिया पिता उदय लाल अगरिया से पूंछतांछ की गई तो उसने अपना जूता होना स्वीकार किया होकर और मृतक के जूते खेत मे बनी मड़इया से जप्त करवाया और जब उदय लाल अगरिया से पूंछतांछ की गई तो दोनो ने बताया कि शराब के नशे में मृतक मन्नू विवाद हो गया और विवाद ज्यादा हो जाने से उसके सर पर पत्थर पटक कर मार दिए और शव को नाले में चट्टानों के बीच छिपा दिए।
इस पर नारायण अगरिया पिता उदय लाल अगरिया उम्र 30 वर्ष और उदय उर्फ उदय लाल अगरिया पिता बहोरी अगरिया उम्र 55 वर्ष दोनो निवासी ग्राम बिछिया को गिरफ्तार कर धारा 302, 201 आईपीसी के तहत न्यायालय में पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया।

इस सारी कार्रवाई में टीआई अरुणा द्विवेदी के साथ एस आई अमित पटेल, एस एन प्रजापति, ए एस आई दिनेश पांडेय, प्रधान आरक्षक 68 राजेश दुबे, 166 प्रमोद सिंह, प्रधान आरक्षक चालक 225 अंजनी तिवारी, आरक्षक 184 कृष्ण कुमार, 157 रोशन लाल, 307 देवेन्द्र ठाकुर, 338 अभिलाष शर्मा, 308 अतुल मिश्रा, 14 प्रीति एल्लोरे का सराहनीय योगदान रहा।
गौरतलब है कि शराब के नशे में कई गई हत्या और उसी नशे में जूतों की अदला बदली ने अंधी हत्या का राज खोल दिया, जिसके चलते पिता पुत्र दोनो को जेल जाना पड़ गया। हालांकि अवैध शराब के चलते दिनोदिन अपराध में बढ़ोत्तरी हो रही है और शराब पर कोई अंकुश नही लग रहा है।







