Home दुर्घटना Son नदी में नहाने गया Student लापता तलाश जारी

Son नदी में नहाने गया Student लापता तलाश जारी

232
0

थोड़ी सी लापरवाही और नदी में नहाने की चाहत में 17 वर्षीय Class 12 का Student पानी मे लापता, SDRF की टीम तलाश में जुटी।

Son नदी में नहाने गया Student लापता तलाश जारी

Umaria – इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम चितरांव से लगी सोन नदी में नहाने गए 17 वर्षीय Student अखलेश सेन पिता राज भान सेन पानी में डूबने से हुआ लापता। घटना की जानकारी पर मौके पर राजस्व और पुलिस टीम पहुंची है।

Son नदी में नहाने गया Student लापता तलाश जारी

17 वर्षीय छात्र अखलेश सेन कक्षा बारहवीं का Student है, ग्राम चितरांव के करीब उफान में बह रही सोन नदी और कमटिहा नाला के संगम में अपने दो साथियों सौरभ पटेल और धनेन्द्र केवट के साथ सुबह करीब 10 बजे नहाने गया था, जहां पानी के भंवर में फंस गया, उसके दोनो साथी तो वापस आ गए और लोगों को सूचना दिए तब Police को सूचना दी गई।

Son नदी में नहाने गया Student लापता तलाश जारी

इंदवार थाना प्रभारी मुकेश मर्शकोले ने बताया कि जैसे ही हमको सूचना मिली तत्काल आपदा राहत टीम और उच्च अधिकारियों को सूचना देकर घटना स्थल पर पहुंच गए वहीं जिला मुख्यालय से SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और तलाश करने का प्रयास जारी कर दी है, साथ ही राजस्व के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Son नदी में नहाने गया Student लापता तलाश जारी

गौरतलब है कि सोन नदी जो बाणसागर DAM में जाकर मिलती है इस समय भारी उफान पर है और ऐसे में लोग लापरवाही करते हुए नदी में नहाने पहुंच जाते हैं और घटना का शिकार हो जाते हैं, सबसे खास बात यह है कि इस विशालकाय नदी में कोई भी टीम तलाश करने में पूर्ण रूप से समर्थ नही है। वहीं जबलपुर से भी SDRF की टीम बुलाई गई है कि शायद सभी लोग मिल कर स्टूडेंट की तलाश कर सकें।

Son नदी में नहाने गया Student लापता तलाश जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here