
पनपथा रेंज में फिर हुई एक बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पार्क प्रबंधन सवालों के घेरे में, जो बाघ घुसा था घर में उसी की हुई मौत
*बाघ की संदिग्ध मौत*

Umaria – जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में फिर हुई एक बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पार्क प्रबंधन सवालों के घेरे में, जो बाघ खेरवा टोला में घर में घुस कर महिला को मारा और चार लोगों को घायल किया एव रात ढाई बजे से घर में ही घुसा था और ग्रामीणों के विरोध के बाद पार्क प्रबंधन उसको ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया और उठा कर ताला ले गया, उसी बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई l
*क्षेत्र संचालक ने बताया*

क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व डॉक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि बाघ की मौत उसी के घर में हो गई है, हम अभी कारणों के जांच एवं अन्य कार्य में व्यस्त हैं l
*प्रबंधन की लापरवाही*

गौरतलब है कि जो बाघ रात से लेकर दिन तक घर में घुसा रहा और उसको पार्क प्रबंधन ट्रेंकुलाइज करके ले गया, उसकी मौत कैसे हो गईं कहीं ऐसा तो नहीं ट्रेंकुलाइज के दौरान ग्रामीणों के विरोध के चलते अधिक डोज तो नहीं दे दिए और उसको एंटी डोज न दिया जा सका हो क्योंकि बाघ के बेहोश होने के बाद ही महिला का शव निकाला जा सका है, कहीं न कहीं पार्क प्रबंधन इस मौत पर सवालों के घेरे में है l
*बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत प्रबंधन पर सवालिया निशान*




