Home राज्य किसानो के मौत की जिम्मेदार भाजपा कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन कर जताया लखीमपुर...

किसानो के मौत की जिम्मेदार भाजपा कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन कर जताया लखीमपुर की घटना का विरोध

480
0

किसानो के मौत की जिम्मेदार भाजपा
कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन कर जताया लखीमपुर की घटना का विरोध


उमरिया 4 अक्टूबर – उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी मे गत दिनो केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे द्वारा वाहन चढ़ा कर आठ किसानो को मौत के घाट उतारने व कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को हिरासत मे लेने के विरोध मे कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से धरना – प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि यू पी मे हुई अन्नदाता की नृशंस हत्या के लिये सिर्फ और सिर्फ भाजपा जिम्मेदार है। केन्द्र मे बैठी मोदी सरकार महीनो से कृषि कानूनो का विरोध कर रहे किसानो के विरूद्ध वातावरण बनाने मे लगी हुई थी। उसका मानना है कि किसी तरह से किसान इन काले कानूनो का विरोध बंद कर दें ताकि वह कृषि क्षेत्र भी अपने चहेते उद्योगपतियों के हाथों मे सौंपा जा सके। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान का माखौल उड़ा कर विरोध के स्वरों को दमन से दबाना चाहती है। जिसका प्रमाण लखीमपुर जा रही कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रियंका गांधी को जबरन हिरासत मे लेना है। उन्होने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की हिटलरशाही के खिलाफ सड़कों पर उतर कर संघर्ष करने के लिये तैयार है।
सेवादल ने बांधी काली पट्टी
इस मौके पर जिला कांग्रेस सेवादल ने कालीपट्टी बांध कर किसानो की हत्या तथा पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का विरोध किया। कार्यक्रम मे मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व विधायक अजय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री ठाकुरदास सचदेव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अमृतलाल यादव, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, सेवादल के जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह अब्बू, महामंत्री मयंक प्रताप सिंह, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष संदीप यादव, नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।
•ट्रांसफार्मर बदलने सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस ने जिले मे जले हुए ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने की मांग का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। ज्ञापन मे बताया गया है कि जिले मे हजारों की संख्या मे विद्युत ट्रांसफार्मर महीनो से जले हुए हैं। जिससे किसानो की खड़ी फसलें सूख रही है। विगत दिनो कलेक्टर महोदय द्वारा विद्युत विभाग को एक सप्ताह मे सभी खराब ट्रांसफार्मर क्रमवार बदलने के निर्देश दिये गये थे परंतु आज तक इस संबंध मे कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस मौके पर चंदिया, करकेली, मानपुर, पाली सहित कई क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या मे आये किसान मौजूद थे।

धरने पर कांग्रेस
अजय सिंह
Previous articleअनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से 2 की मौके पर मौत
Next articleअवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर 28 माकान ढहाये गए देर तक चली कार्यवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here