
लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के अंतर्गत समय सीमा में निराकरण नही करने पर तहसीलदार पर 3500 रुपये की शास्ति अधिरोपित।
उमरिया – जिले के कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया कि मप्र लोक सेवाओ के प्रदान की गारंटी अधिनियम के अंतर्गत चंद्रवती केवट गोवर्दे मानपुर का आवेदन तहसीलदार मानपुर द्वारा निराकरण निर्धारित समय सीमा मे नही किए जाने के कारण लोक सेवा गारंटी पोर्टल पर समय सीमा बाहय प्रदर्शित होने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जवाब संतोष जनक नही पाए जाने की स्थिति में मप्र लोक सेवाओ के प्रदान की गारंटी अधिनियम की धारा 4 पर समय सीमा मे सेवा प्रदाय न करने के कारण इसी अधिनियम की धारा के तहत तहसीलदार मानपुर पर 3500 रूपये का शास्ति अधिरोपित किया गया है।

गौरतलब है कि तहसीलदार मानपुर के प्रभार में कन्हैया दास पनिका पदस्थ हैं और कलेक्टर द्वारा जो शास्ति अधिरोपित की गई है उसकी वसूली उन्ही से की जाएगी।







