
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन परिक्षेत्र मानपुर के खोहरी बीट के सेजहाई हार कक्ष क्रमांक पीएफ 374 से लगे राजस्व क्षेत्र मे टाइगर के किया 32 वर्षीय व्यक्ति पर हमला

उमरिया – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज में बाघ ने अचानक युवक पर हमला कर दिया। घटना के बारे में बताया गया कि बाघ झाड़ी में छुपा हुआ था जैसे ही उसने व्यक्ति की आहट सुनी वैसे ही झाड़ी से निकला और युवक पर हमला कर दिया, किसी कदर व्यक्ति अपनी जान बचा कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा।
दरअसल यह पूरा मामला उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन परिक्षेत्र मानपुर के खोहरी बीट के सेजहाई हार के कक्ष क्रमांक पीएफ 374 से लगे राजस्व क्षेत्र में बाघ ने खेत से लौट रहे 32 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर दिया जिससे व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है, उसके सिर सहित हाथ एवं पीठ में गहरे जख्म हुए हैं जिसे वन विभाग की मदद से तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

वहीं इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में पदस्थ डियूटी डॉक्टर राजेन्द्र मांझी ने बताया कि घायल राम कृपाल सिंह पिता मंगलू सिंह निवासी ग्राम खोहरी उम्र 32 वर्ष की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।






