
झाड़ फूंक करने से मना करने पर वृद्ध के साथ किये मारपीट, इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उमरिया – जिले के चंंदिया थाना अंतर्गत ग्राम अखड़ाड़ में वृद्ध के साथ निर्ममता पूर्वक की गई मारपीट जिसके बाद वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई है। चंदिया पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी गई है।

घटना के बारे में चंदिया टी आई मंजू शर्मा बताईं कि ग्राम अखड़ाड़ में 28 जनवरी को सात लोगों ने मथुरा कोल पिता सगानी कोल उम्र 65 वर्ष के साथ मारपीट किया। मारपीट करने का कारण मृतक के द्वारा बताया गया था कि वह कभी – कभार झाड़ – फूंक भी किया करता था और उसके पास विशाली कोल अपने परिवार वालों को झड़वाने लाया करता था और बिना वजह परेशान करता था। 28 जनवरी को भी उसके घर अपने घर के लोगों को झड़वाने लाया था और मथुरा कोल द्वारा झाड़ने से मना कर दिया गया इसी बात पर आक्रोशित होकर ये 7 लोग मथुरा कोल के घर मे घुस कर मारपीट किये थे जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था।

मथुरा कोल की रिपोर्ट पर चंदिया थाने में दिनांक 28/01/224 को अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 294, 323, 324, 34, 452 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जाती रही और घायल मथुरा का इलाज जारी था तभी आज उसकी मौत की खबर मिली तो तत्काल मौके पर पहुंच कर शव पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और सातो आरोपियों बल्ली कोल पिता विशाली कोल उम्र 55 वर्ष, पंचू कोल पिता बालकरण कोल उम्र 28 वर्ष, मोहित लाल कोल पिता बालकरण कोल उम्र 35 वर्ष, किशन पिता ददुल्ला कोल उम्र 29 वर्ष, हर्री कोल पिता विशाली कोल उम्र 55 वर्ष, सीताराम कोल, किरन बाई पति सीताराम कोल उम्र 43 वर्ष को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। वहीं अब मामले में आईपीसी की धारा 302 सहित अन्य धाराओं के इजाफा किया जाकर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।







