Home भ्रष्टाचार मानपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों का महा घोटाला आया सामने

मानपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों का महा घोटाला आया सामने

313
0

जिले में छोटे मोटे घोटाले तो कभी होते ही नही हैं, जब पकड़ में आते हैं तो करोड़ों के घोटाले नजर आते हैं, ऐसा ही मामला ट्राईवल विभाग से सामने आया।

किस विभाग का है मामला

Umaria – जिले को यदि घोटालों का जिला कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि यहां तो प्रदेश के चुनिंदा और बेहद ईमानदार शासकीय सेवक सेवा दे रहे हैं। यह अलग बात है कि जब उनकी कलई खुलती है तो लोग उनकी ईमानदारी पर आश्चर्यचकित रह जाते हैं कि यह अधिकारी करोड़ों का घोटाला कर दिया।

कहाँ का है मामला

ऐसा ही एक मामला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली ब्लाक में हुआ जहां फिर से उसी ईमानदार और पूर्व आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह के सुर्खियों में रहने वाले विभाग जनजातीय कार्य विभाग अर्थात ट्राईवल विभाग से सामने आया वह भी जब भोपाल से आई टीम ने पकड़ा, नही तो यहां तो सब भाई भाई हैं, एक दूसरे की पोल कैसे खोल देते।

प्रथम दृष्टया कौन सामने आया

मामला है उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ट्राईवल ब्लाक पाली का और ट्राईवल विभाग का जहां वर्ष 2018 से लेकर 2023 तक मे 2 करोड़ 60 लाख रुपये का घोटाला तो प्रारंभिक जांच में सामने आया। इस पूरे मामले में प्रथम दृष्टया माध्यमिक शिक्षक राम बिहारी पांडेय, बाबू अशोक कुमार धनखड़, कम्प्यूटर आपरेटर बालेन्द्र द्विवेदी शामिल हैं। वह भी फर्जी अतिथि शिक्षकों एवं मजदूरों के नाम वेतन आहरण कर लिए और वह रकम कहीं दूसरी जगह नही खुद के रिश्तेदारों के खाते में भेज दिए। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इतना बड़ा घोटाला जिले के अधिकारियों के नजर में ही नही आया, आता भी कैसे, हम्माम में सब एक जैसे जो हैं।

किसने किया घोटाला उजागर

इस घोटाले को उजागर किया भोपाल की एसएफआईसी अर्थात स्टेट फाइनेंशियल इंटेलिजेंस टीम ने वर्ष 2018 से जनजातीय कार्य विभाग के पाली ब्लाक में चल रहे गडबडी का खुलासा किया है। कमेटी को 24 खातो मे संदेह हुआ और उसके बाद पता चला कि ये सभी 24 खाते जिम्मेदार अफसरों के परिवार के है। बता दें पूरा खेल 2018 से लेकर 2023 के बीच खेला गया है। इस पूरे मामले में विभाग के बीईओ राणा प्रताप सिंह से लेकर अन्य अधिकारियो के संलिप्त होने की पूरी आशंका है और जांच के बाद इसमे गड़बड़ी की राशि और अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।

बीईओ से हुई पूंछतांछ

हालांकि दस्तावेज जप्त कर जांच के बाद एफआईआर कराई जाएगी, विभागीय सूत्रों के अनुसार जांच करने पहुंची टीम ने पहले तो खंड शिक्षा अधिकारी राणा प्रताप सिंह से पूछताछ की और उसके बाद 2018 से लेकर 2023 के मध्य हुए वित्तीय लेन देन से संबंधित रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेजों को जप्त कर लिया है। प्राथमिक रूप से 2 करोड 60 लाख रूपये के वित्तीय अनियमिता की पुष्टि हुई है, संपूर्ण जांच उपरांत जिम्मेदार अफसरों एवं खाताधारकों के विरूध्द एफआईआर कराई जाएगी ।

एसडीएम पाली ने बताया

इस मामले में पाली एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीईओ पाली में आयुक्त कोष एवं लेखा ने कुछ ऐसे ही भुगतानों की जानकारी प्राप्त की और उसके बारे में जांच के लिए हम लोगों को कहा गया है तो प्राइमा फेसी 21 संदिग्ध और 4 कुछ और संदिग्ध खातों में वित्तीय अनियमितता की जानकारी प्राप्त हुई है इसके संबंध में जांच चल रही है प्रथम दृष्टि आज जो सूचना मिली है उसमें दो करोड़ 60 लाख रुपए की राशि का है और विस्तृत जांच करने पर पूरा पता चल सकेगा विभागीय लोगों के बारे में अभी केवल तीन नाम हम लोगों को दिए हैं और इसके बारे में जब विस्तृत जांच करेंगे सूक्ष्मता से देखेंगे और खातों का परीक्षण करेंगे तब स्पष्ट पता चल पाएगा की वास्तविक हकदार कौन है और कौन इसमें शामिल है, वही जब पूछा गया कि बीईओ पाली राणा प्रताप सिंह ड्रॉइंग डिस्पर्सिंग ऑफिसर है और 60% उनकी जबाबदेही है ऐसे में वह कितने दोषी हैं तब उनका कहना रहा कि अभी इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते हैं जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है।

पूर्व में भी तत्कालीन सहायक आयुक्त और बाबू ने किया था करोड़ों का घोटाला

गौरतलब है कि जनजातीय कार्य विभाग में यह कोई पहला मामला नही है, इसके पूर्व कार्यालय सहायक आयुक्त ट्राइबल में स्थापना शाखा प्रभारी बाबू बिजेंद्र सिंह और तत्कालीन सहायक आयुक्त के द्वारा भी कई करोड़ का घोटाला किया गया था और जांच में सिद्ध भी हुआ था लेकिन उन पर आज तक कोई कार्रवाई नही हुई, कार्रवाई होती भी कैसे, तत्कालीन ट्राइबल मंत्री और वर्तमान मानपुर विधायक मीना सिंह का वरदहस्त जो उनके ऊपर रहा, और वर्तमान घोटाला भी उन्ही के विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। आदिवासी हितैषी सरकार, आदिवासी मंत्री और आदिवासी विधायक होने के बाद आदिवासी बच्चों का निवाला छीन कर बंदरबांट कर लिए। अब देखना होगा कि पूर्व की तरह इस बार भी मामला जांच तक ही सीमित रह जाता है या फिर कोई कार्रवाई भी होगी।

मानपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों का महा घोटाला आया सामने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here