Home टाइगर अटैक बकरी चराने गए व्यक्ति की बाघिन के हमले से मौत

बकरी चराने गए व्यक्ति की बाघिन के हमले से मौत

258
0

50 वर्षीय व्यक्ति को घर से 250 मीटर दूर पहुंचते ही बाघिन ने उतारा मौत के घाट, साल भर पहले इसी बाघिन ने इसी जगह एक महिला को उतारा था मौत के घाट

क्या हुई घटना

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ मानव द्वंद रुकने का नाम नही ले रहा है। पनपथा रेंज बफर जोन अंतर्गत आने वाले उत्तर पलझा बीट में बकरी चराने गए 50 वर्षीय व्यक्ति को बाघिन ने मौत के घाट उतार दिया है।

इंदवार टी आई ने बताया

इंदवार टी आई एस एन प्रजापति ने बताया कि ग्राम चंसुरा मौहार टोला निवासी जोद्धा कोल उर्फ दद्दी कोल पिता खज्जी कोल उम्र 50 वर्ष दिन में लगभग 12 बजे घर से बकरी चराने के निकला था और घर से जैसे ही थोड़ी दूर गया झाड़ियों में छिपी बाघिन ने उस पर हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

ग्रामीण आक्रोशित

इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए, जिसके चलते इंदवार और मानपुर थाने की पुलिस एवं वन विभाग के साथ के साथ मिल कर काफी मशक्कत से ग्रामीणों को समझाइश दी गई और मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं इंदवार टी आई ने बताया कि पनपथा बफर क्षेत्र के उत्तर पलझा बीट के आर एफ 632 नमन कैम्प रपटा के पास की घटना है।

एसडीओ वन ने बताया

पनपथा एसडीओ वन बी एस उप्पल ने बताया कि मृतक के परिजन को क्षतिपूर्ति राशि के रूप में 8 लाख रुपये दिये जायेंगे और अभी तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 10 हजार रुपये मृतक के परिजन को दिया गया है। यदि 25 लाख रुपये की जो घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई थी वह आदेश आ जायेगा तो बाकी की राशि भी दी जाएगी।

आक्रोशित होने का कारण

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 27 जनवरी को इसी जगह पर यही बाघिन भूरी बाई कोल और तेरसिया बाई कोल के ऊपर हमला कर दी थी जिसमे भूरी बाई कोल की मौत हो गई थी और उसके शव को घसीट कर झाड़ियों में ले जाकर 3 घण्टे तक मुंह मे दबाये बैठी रही जिसको हाथियों की मदद से छुड़ाया गया था, इतना ही एक वन कर्मचारी को भी घायल कर दी थी और आज बकरी चराने घर से निकले अधेड़ को कुछ दूर पर मौत के घाट उतार दी। ग्रामीणों के आक्रोश का मुख्य कारण यह है कि इस बाघिन को पार्क प्रबंधन रेस्क्यू कर कहीं दूसरे क्षेत्र में ले जाय ताकि ग्रामीण अपना जीवन यापन कर सकें।

बकरी चराने गए व्यक्ति की बाघिन के हमले से मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here