
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष मिथलेश राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हुए प्रचंड मतदान के बाद आमजन मानस की सरकार बनने जा रही है, श्री राय ने कहा कि मध्यप्रदेश मे विगत 18 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार काबिज रही है जिनके शासनकाल में किसान कर्जदार रहा, किसानों ने आत्महत्या की, युवा बेरोजगार होकर रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं, महिलाओं पर आये दिन अत्याचार हो रहे हैं जिससे प्रदेश की जनता मे भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त था और जनता का यह आक्रोश विधानसभा चुनाव में देखने को मिला है जिसमे प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने के लिए संकल्पित मतदाताओं ने उमरिया जिले की दोनो विधानसभा सीटों सहित प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य मत देकर प्रचण्ड जीत के लिए आश्वस्त किया है और मध्यप्रदेश मे कमलनाथ के नेतृत्व मे पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।







