
संजय गांधी Thermal Power Plant में शाम को बड़ा हादसा हो गया जिसमे करंट लगने से 16 फिट की ऊंचाई से गिरने से 39 वर्षीय ठेका श्रमिक की मौत हो गई।
संजय गांधी Thermal Power Plant में बड़ा हादसा गई श्रमिक की जान

Umaria – जिले के संजय गांधी Thermal Power Plant मंगठार मे आज देर शाम दुर्घटना हो गई जिसमें राजकुमार सिंह गोड़ पिता शिवकरण सिंह गोड़ उम्र 39 वर्ष निवासी छिंदहा टोला मुदरिया थाना पाली इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में स्विच गियर में काम करते हुए करंट लगने से 16 मीटर की ऊंचाई से गिरा और गंभीर घायल हो गया जिसे प्लांट के ही अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया गया और शहडोल के लिए रेफर कर दिया गया और रास्ते मे उसकी Death हो गई।
संजय गांधी Thermal Power Plant में बड़ा हादसा गई श्रमिक की जान

इस मामले में जब संजय गांधी Thermal Power Plant के चीफ इंजीनियर शशि कांत मालवीय से उनके मोबाइल नंबर 9425003836 पर संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा।
संजय गांधी Thermal Power Plant में बड़ा हादसा गई श्रमिक की जान

वहीं मंगठार Police चौकी प्रभारी शशि कुमार द्विवेदी से बात किया गया तो उनका कहना है कि जानकारी मिली है, घटना घटित हुई है, राज कुमार सिंह गोंड को गम्भीर हालत में शहडोल जिला अस्पताल लेकर गए हैं और वहां उसकी Death हो गई है, कल उसका Post Mortem किया जाएगा और जब हमारे पास मर्ग डायरी आएगी तब जांच कर जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।
संजय गांधी Thermal Power Plant में बड़ा हादसा गई श्रमिक की जान

मिली जानकारी के अनुसार मृतक राज कुमार सिंह बतौर ठेका श्रमिक किसी Nayar ठेकेदार की क्रॉस इंजीनियरिंग कम्पनी में काम करता था और Unit क्रमांक 1 में स्विच गियर में काम करते समय करंट लग गया जिससे 16 फिट नीचे गिर गया और उसको तत्काल संजय गांधी Thermal Power के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत देख कर शहडोल श्रीराम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उसको मृत पाए तो लेने से इंकार कर दिए तब उसको जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और कल उसका Post Mortem किया जाएगा।
संजय गांधी Thermal Power Plant में बड़ा हादसा गई श्रमिक की जान

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठेका कंपनी और Thermal Power प्रबंधन की लापरवाही के चलते राज कुमार की जान गई है, मृतक के पास किसी तरह के सुरक्षा उपकरण नही होने के कारण यह घटना घटित हुई है। वहीं अब ठेकेदार और प्रबंधन मिल कर लीपा पोती करने में जुटा हैं।
संजय गांधी Thermal Power Plant में बड़ा हादसा गई श्रमिक की जान







