
सास की नृशंस हत्या का फरार आरोपी दामाद 48 घंटे में नौरोजाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार A D G P द्वारा 30 हजार का इनाम था घोषित
30 हजार का ईनामी Killer दामाद गिरफ्तार नौरोजाबाद पुलिस की सफलता

Umaria – जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरहा में 09 मई को राजकुमारी गुप्ता उम्र 55 साल की उसके दामाद शंकर गुप्ता द्वारा चाकू जैसे हथियार से गंभीर चोट पहुँचाया गया था जिनकी ईलाज के दौरान 15 मई को मृत्यु होने की घटना पर थाना नौरोजाबाद में 16 मई को अपराध क्रमांक 247/2024 धारा 302 I P C के तहत आरोपी शंकर गुप्ता, निवासी सिनेमा रोड बुढार के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी और फरार आरोपी शंकर गुप्ता की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए थे। आरोपी शंकर गुप्ता की गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्ति को 30 हजार रुपये के ईनाम की उद्घोषणा A D G P डीसी सागर द्वारा की गई थी।
30 हजार का ईनामी Killer दामाद गिरफ्तार नौरोजाबाद पुलिस की सफलता

उक्त घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल जोन डी.सी. सागर, Ad. S P उमरिया प्रतिपाल सिंह महोबिया, S D O P पाली शिवचरण बोहित एवं T I नौरोजाबाद अरुणा द्विवेदी के साथ घटना स्थल पहुँचे। घटनास्थल पहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपने पर्यवेक्षण में इस प्रकरण को विरल से विरलतम श्रेणी एवं जनमानस की आत्मा को झकझोर कर रखने वाला विभत्स प्रकृति का मानते हुए S P उमरिया एवं अनुसंधान टीम को अपराध के अनुसंधान में वैज्ञानिक, फोरेंसिक, सायबर फोरेंसिक, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं मृतिका के मृत्यु पूर्व कथन आदि के आधार पर सशक्त विवेचना करने के दिशा निर्देश दिये थे, जिसके परिपालन में S P उमरिया निवेदिता नायडू आईपीएस. द्वारा S D O P पाली श्री शिव चरण बोहित के नेतृत्व में थाना नौरोजाबाद से टीम गठित करके आरोपी के सभी संभावित निवास स्थानों पर रातों रात दबिश दी गयी जो कि आरोपी बुढ़ार जिला शहडोल में अपने निवास पर छिपा मिला तथा रात का फायदा उठाकर भागने की फिराक में था जिसे पकड़ कर उससे घटना के संबंध में पूछताछ की।
30 हजार का ईनामी Killer दामाद गिरफ्तार नौरोजाबाद पुलिस की सफलता

आरोपी शंकर गुप्ता ने न सिर्फ घटना दिनांक को अपराध करना स्वीकार किया बल्कि घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार व प्रयुक्त वाहन MOTERCYCLE की जानकारी दी जिसे धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के तहत मेमोरंडम लेख कर पुलिस द्वारा जप्त किया गया। आरोपी को कल 19/05/2024 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
30 हजार का ईनामी Killer दामाद गिरफ्तार नौरोजाबाद पुलिस की सफलता

समस्त कार्यवाही में T I अरुणा द्विवेदी, S I अमित पटेल, प्र आर 05 शीतल तिवारी, आर अमरीश, आर रोशन विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही।
30 हजार का ईनामी Killer दामाद गिरफ्तार नौरोजाबाद पुलिस की सफलता







