
जिले में शराब ठेकेदारों द्वारा खुले आम पैकारी करवाई जा रही है और गली गली बिक रही Illicit liquor के चलते महिला बाल विकास के Peon की नाली में गिर कर Death
Illicit liquor ने ले ली महिला बाल विकास विभाग के चपरासी की जान

Umaria – जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कालोनी में बनी शनि मंदिर के सामने बनी नाली में गिरने से 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की नाली में गिर कर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई जिस पर तत्काल मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को जब नाली से बाहर निकाला तब पता चला कि मृतक महिला बाल विकास विभाग कार्यालय में Puon के पद पर पदस्थ सोहन लाल सारीवान उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम लखौरा तहसील पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर का निवासी है।
Illicit liquor ने ले ली महिला बाल विकास विभाग के चपरासी की जान

प्रभारी कोतवाली थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि मृतक सोहन लाल सुबह किसी परिचित को छोड़ने बस स्टैंड गया था, और लोगों ने बताया कि ये नशे में रहा जिसके चलते लौटते वक्त सम्हल नही सका और नाली में गिर गया जिससे उसकी Death हो गई है शव का Postmortem करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है, मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई की जा रही है।
Illicit liquor ने ले ली महिला बाल विकास विभाग के चपरासी की जान

गौरतलब है कि आबकारी विभाग की मिलीभगत से गली – गली Illicit Liquor की बिक्री हो रही है जिसके चलते लोगों को शराब लेने दुकान तक नही जाना पड़ता है, होटल, ढाबों, पान दुकान, किराना दुकान सभी जगह सरलता से उपलब्ध हो जाती है और लोग पीकर मौत के गाल में समा रहे हैं। इसका विरोध भाजपा जिलाध्यक्ष भी कर चुके हैं लेकिन अपने फीलगुड के चलते आबकारी विभाग धृतराष्ट्र बना बैठा है और लोग नशे के आदी होते जा रहे हैं।
Illicit liquor ने ले ली महिला बाल विकास विभाग के चपरासी की जान







