
उमरिया – जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलमाथर जिला उमरिया निवासी सोमनाथ सिंह गोंड़ पिता रामशाह सिंह गोंड़ उम्र 50 वर्ष अपने रिश्तेदारों के यहां गमी में परिवार सहित ग्राम कुरावर थाना पाली आया हुआ था वहीं से पाली आने के लिए बंद पड़े मुदरिया फाटक में जल्दबाजी के चलते मोटरसाइकिल को रेलवे पटरी क्रॉस कराने लगा।

रेल्वेट्रेक में मोटरसाइकिल
उसी बीच रेल की पटरी में मोटर साइकिल फंस गई इसी दौरान कटनी से शहडोल की तरफ जाने वाली गुड्सट्रेन आ गई और मोटरसाइकिल सहित घसीटते हुए सोमनाथ को ले गई

मृतक सोमनाथ
साथ में उसकी पत्नी भी थी तो दूर खड़ी इस हृदय विदारक घटना को देख कर सदमे में आ गई और दूर खड़ी होने के कारण बच गई और इसी दौरान सोमनाथ की मृत्यु हो गई।







