Home सड़क दुर्घटना भीषण सड़क हादसे में जीजा साली घायल साली की हालत गंभीर

भीषण सड़क हादसे में जीजा साली घायल साली की हालत गंभीर

191
0

ब्रीजा कार की ठोकर से विवाह समारोह मे शामिल होने आ रहे जीजा साली घायल, साली की हालत गंभीर, पिकअप चालक ने पहुँचाया जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रिफर

क्या हुई घटना और किसने दिखाई मानवता

Umaria – जिले मे अनियंत्रित गति पर नहीं लग रहा रोक, प्रतिदिन किसी न किसी को गँवानी पड़ रही है जान। ऐसा ही एक भीषण सडक हादसा एन एच 43 कटनी शहडोल मार्ग पर चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नवोदय विद्यालय रोड के सामने हुआ, जहाँ कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम लखाखेरा निवासी जीजा साली विवाह समारोह मे शामिल होने अपनी बाईक क्रमांक एम पी 54 जेड ए 5029 से खलेशर उमरिया आ रहे थे तभी एन एच 43 में ग्राम दुग्बार के पास अनियंत्रित गति से उमरिया से कटनी की तरफ जा रही सफ़ेद रंग की ब्रीजा कार ने सामने से ठोकर मार दिया जिसमें जीजा साली दोनों घायल हो गए जीजा हेलमेट लगाने के कारण बच गया लेकिन साली की हालत गंभीर हो गई, घटना स्थल पर लगभग एक घंटा पड़े रहने के बाद भी डायल 100 और 108 एम्बुलेंस नहीं पहुंची तब वहीं दुग्बार मोड़ पर चाय की दुकान चलाने वाले राजेश यादव ने मानवता दिखाते हुये वाहनो को रोकने का प्रयास किया तो उमरिया निवासी पिकअप चालक मोहन प्रजापति ने मानवता का परिचय देते हुये अपनी पिकअप क्रमांक एम पी 20 जेड एन 5564 से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ डाक्टरों ने साली की गंभीर हालत को देखते हुये प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रिफर कर दिया।

घायल ने बताया

वहीं घायल अमित चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लखाखेरा थाना बड़वारा जिला कटनी ने बताया कि हम अपनी साली ग्राम पिनौरा निवासी अंजली के साथ अपनी बाईक से उमरिया खलेशर विवाह समारोह मे शामिल होने आ रहे थे तभी सामने से ट्रक को आता देख हम किनारे हुये और उसी समय ट्रक को ओवरटेक करती हुई फोर विल्हर तेजी से हम लोगों को ठोकर मारती हुई चली गई और हम लोग घायल हो गए हम लोगों को डायल 100 और 108 एम्बुलेंस की कोई मदद नहीं मिली हम लोग पिकअप से अस्पताल आये हैँ।

पिकअप चालक की मानवता

वहीं पिकअप चालक मोहन प्रजापति ने बताया कि ये लोग दुगवार के पास रोड मे पड़े थे वहां भीड़ के कारण कोई वाहन नहीं रुक रहा था मैं चंदिया से माल खाली करके आ रहा था तो इनकी गंभीर हालत देख कर अपने पिकअप मे दोनों को लेकर जिला अस्पताल आ गया।

108 एम्बुलेंस की स्थिति

गौरतलब है कि ज़ब से प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की डिफाल्टर 108 एम्बुलेंस कम्पनी से एग्रीमेंट किया है तब से जिले ही नहीं प्रदेश भर मे लोगों को सही ढंग से प्रदेश सरकार की इस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है, और न ही वाहनो की गति पर अंकुश लग पा रहा है जिसके चलते प्रतिदिन किसी न किसी घर का चिराग बुझ रहा है।

भीषण सड़क हादसे में जीजा साली घायल साली की हालत गंभीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here