Home सड़क दुर्घटना भीषण सड़क हादसा महिला प्रधान आरक्षक सहित 4 की मौत 1 गम्भीर

भीषण सड़क हादसा महिला प्रधान आरक्षक सहित 4 की मौत 1 गम्भीर

82
1

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई आर्टिगा कार, मौके पर महिला प्रधान आरक्षक सहित चार लोगों की मौत, एक गम्भीर, एन एच 43 भरौला की घटना 

*भीषण सड़क हादसा 4 की मौत*

Unaria – जिले से गुजरने वाली एन एच 43 में कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम भरौला सिद्धबाबा के पास तड़के करीब तीन बजे अनियंत्रित आर्टिगा कार क्रमांक एम पी 18 जेड ई 9677 सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक एम पी 21 एच  1453 से टकरा गई जिसमें चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसका प्राथमिक इलाज जिला अस्पताल में करने के बाद 108 एंबुलेंस से जबलपुर रिफर कर दिया गया है l कार शहडोल निवासी किसी बॉबी ट्रेवल्स की बताई जा रही है l ठोकर इतनी जोरदार रही कि कार के परखच्चे उड़ गए वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया था जिसको बाद में सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने तलाश कर अपने कब्जे में ले लिया, कार में फंसे मृतकों एव घायल को घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका है, जिनको 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, मृतकों में एक पुरुष, दो महिलाएं एवं एक बच्चा शामिल रहे हैं, वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला को जबलपुर रिफर कर दिया गया है l 

*फुनगा थाना के एस आई ने बताया*

फुनगा थाना के एस आई सोने लाल सिंह ने बताया कि कार में सवार अनूपपुर जिले के करन पठार थाना क्षेत्र के लीला टोला की सरपंच झुमली बाई पति बेन सिंह के बेटे कुलपत सिंह, उनकी पत्नी सविता मार्को, 3 वर्षीय बेटा रुद्र प्रताप सिंह और सविता मार्को के भाई प्रीतम सिंह मार्को की दो बेटियां प्रियंका मार्को एवं खुश्बू मार्को रहीं, जो चित्रकूट में प्रियंका मार्को का एडमिशन करवाने जा रहे थे जिसमें सविता मार्को करन पठार थाना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, चार लोगों की मौत हो गई है, जिसमें कुलपत सिंह सविता मार्को, उनका 3 वर्षीय बेटा रुद्र प्रताप सिंह और सविता के भाई प्रीतम सिंह की बेटी प्रियंका मार्को की मौत हो गई है, सबसे दुखद यह रहा कि महिला प्रधान आरक्षक सविता मार्को का पूरा परिवार इस दुर्घटना में समाप्त हो ग्राम उनका एक ही बेटा था जो विवाह के आठ वर्ष बाद पैदा हुआ था l 

*आर टी ओ की अनदेखी*

गौरतलब है कि उमरिया आर टी ओ सप्ताह में एक दिन जिले में मात्र टी एल की मीटिंग के लिए आती हैं और वहीं परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते हाइवे किनारे बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं जिसके चलते आए दिन एक्सीडेंट होते हैं और लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है l 

*भीषण सड़क हादसा महिला प्रधान आरक्षक सहित 4 की मौत 1 गम्भीर*

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here