
30 जून को स्वछता निरीक्षक के पद से अर्धवार्षिकी सेवा पूर्ण करने के बाद जैसे ही उपयंत्री को मिला प्रभार नगर में लगने लगा कचरों का अम्बार, लोगों ने किया संविदा मे रखने की मांग
स्वच्छता निरीक्षक के हटते ही गड़बड़ाई सफाई व्यवस्था

Umaria – जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद में लम्बे समय तक अनवरत स्वच्छता निरीक्षक के साथ – साथ, समय – समय पर अन्य प्रशासनिक व्यवस्था सम्हालने वाले नारायण दुबे गत 30 जून को अपनी अर्धवार्षिकी सेवा पूर्ण करने के बाद नगर पालिका परिषद उमरिया से बिदा लिये। उनके द्वारा लम्बे समय तक सेवा देने के कारण नगर की हर व्यवस्था ठीक ढंग से चल रही थी। इनके सेवा निवृत होते ही सी एम ओ द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुये इनका प्रभार नगर पालिका मे ही पदस्थ उपयंत्री देव कुमार गुप्ता को दे दिया गया, जो अभी निर्माण के साथ नगर की जल प्रदाय व्यवस्था को भी देखते हैँ।
नगर में दिखने लगा गंदगी का अम्बार

आपको बता दें कि गुप्ता जी के द्वारा ज़ब से जल प्रदाय व्यवस्था का प्रभार लिया गया है तब से नगर की जल प्रदाय व्यवस्था चौपट हो गई है, मार्केट एरिया मे जहाँ सुबह 10 बजे और रात मे साढ़े 9 बजे पानी सप्लाई होती थी वहां उनके प्रभार लेने के बाद कभी साढ़े 11 बजे, कभी 1 बजे और कभी – कभी तो 3 बजे पानी सप्लाई किया जाता है वहीं रात मे साढ़े 9 बजे से लेकर 12 बजे तक पानी सप्लाई होता है, इतना ही ज़ब नगर की जनता उनको फोन लगाती है तो उनका जबाब रहता है कि बिजली बंद रही या फिर पाईप लीक हो गया है। ऐसे मे सवाल यह उठता है कि नगर की जनता जलकर तो बराबर दे रही है फिर इतनी लापरवाही क्यों की जा रही है इतना ही नहीं स्वछता निरीक्षक का प्रभार लिये 4 दिन में ही हुये और नगर मे कचरे का ढेर दिखने लगा, हालांकि गुप्ता जी का भी स्थानांतरण हो चुका है लेकिन इनको अभी तक रिलीव नहीं किया गया वैसे देखा जाय तो नगर पालिका मे और भी कर्मचारी हैँ जिनका स्थानांतरण हो चुका है उनको भी रिलीव नहीं किया गया है, अब इसके पीछे क्या कारण है यह तो परिषद और परिषद के अधिकारी ही जानें। जबकि देखा जाय तो इन दिनों मातमी पर्व मुहर्रम चल रहा है और इसको देखने दूर – दूर से लोग उमरिया आते हैँ, ऐसे मे नगर की छवि भी ख़राब होती है साथ मे नगर की जनता भी परेशान होती है।
जनता कर रही मांग

वहीं अगर देखा जाय तो पूर्व स्वछता निरीक्षक नारायण दुबे के कार्यकाल मे ऐसी स्थिति शायद ही कभी – कभार आईं हो नहीं तो उमरिया नगर पालिका को सफाई के मामले मे प्रदेश में इनाम ही मिला है। वहीं यदि परिषद, जिले के कलेक्टर और सी एम ओ चाहें तो संविदा के तौर पर फिर से उनकी सेवाओं का लाभ नगर को दिलवा सकती है, क्योंकि अब लगातार त्योहारों के समय आ गया है, और नगर भी साफ सुथरा दिखे, जबकि संविदा नियुक्ति का प्रावधान भी है और पूर्व मे कई कर्मचारी संविदा मे सेवा भी दे चुके हैँ, ज़ब तक शासन स्तर से किसी की नियुक्ति नहीं होती है तब तक इनकी सेवायें ली जा सकती हैँ, नगर की जनता भी परिषद, जिले के कलेक्टर, सी एम ओ और नगरीय निकाय मंत्री से मांग करती है कि इनकी सेवाओं और अनुभव का लाभ नगर की जनता को दिलवाया जाय, साथ ही जल प्रदाय व्यवस्था को पटरी पर लाया जाय एवं समय पर जल प्रदाय करवाया जाय।
स्वच्छता निरीक्षक के सेवा निवृत्त होते ही लगने लगा नगर मे कचरों का अम्बार







