Home विद्युत प्रधानमंत्री के मन की बात को पलीता लगाया बिजली विभाग

प्रधानमंत्री के मन की बात को पलीता लगाया बिजली विभाग

645
0

उमरिया – जिले में जोर-शोर से भाजपा जिला अध्यक्ष, मंत्री, विधायक, भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ स्तर तक के भाजपाई सभी देश के प्रधानमंत्री जी के सौंवे एपिसोड मन की बात के लिए कई दिनों से लगातार मेहनत करते रहे लोगों को जगाते रहे, हर स्तर पर प्रेस कांफ्रेंस कर घर घर तक बात को मीडिया के माध्यम से पहुंचाए कि प्रधानमंत्री जी के सौंवे एपिसोड को अवश्य सुने और देखें मगर बिजली विभाग प्रधानमंत्री जी और सरकार से भी बढ़कर निकल गया।

हलांकि बिजली विभाग ने उमरिया जिले में विद्युत प्रवाह अवरुद्ध कर मेंटीनेंस करने का 30 अप्रैल को सुबह 8:30 से 10:30 तक का समय निर्धारित किया था जिससे लोगों को गांव-गांव में उम्मीद थी कि हम 11:00 बजे से अपने देश के प्रधानमंत्री जी के मन की बात के सौंवे एपिसोड को सुन सकेंगे और समझ सकेंगे कि हमारे प्रधानमंत्री क्या कह रहे हैं। मगर विद्युत मंडल ने मन की बात पर पलीता लगाते हुए विद्युत प्रवाह ही पूरे जिले में अवरुद्ध कर दिया।


टीव्ही के सामने महिलाएं, पुरुष, बच्चे सभी लगन और उत्सुकता के साथ बैठे तो जरूर मगर लाइट न होने के कारण मायूस और निराश हो गए।


क्या विद्युत विभाग विभाग की इस मनमानी पर सरकार अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है यदि यही हाल रहा तो इसका आम चुनाव पर क्या असर पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here