

उमरिया – कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम तमन्नारा स्थित सिद्ध बाबा के पास अनियंत्रित गति से जा रही कार पेड़ से टकराई। कार ग्राम लोढ़ा निवासी किसी राज बहादुर सेन की बताई जा रही है और कार खुद राज बहादुर चला रहा था।
घटना के बारे में अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीया मृतिका रीवा के अमहिया की रहने वाली नीलू कहार है जो फजीलगंज में किराए से रह कर खाना वगैरह बनाने का कार्य करती थी। शहपुरा तरफ कहीं खाना बनाने का आर्डर मिला था जिसके लिए कार बुक कर जा रही थी और चालक की लापरवाही के चलते कार पेड़ से टकरा गई जिसमें 2023 के अंतिम दिन ही नीलू भी दुनिया को अलविदा कह गई, वहीं कार चालक राज बहादुर सेन के पैर मे मामूली चोट आई है। डॉक्टर की तहरीर पर अस्पताल चौकी में मर्ग कायम कर सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।







