Home कार्रवाई कलेक्टर ने 33 अधिकारियों का वेतन रोकने का दिया निर्देश

कलेक्टर ने 33 अधिकारियों का वेतन रोकने का दिया निर्देश

215
0

मुख्य सचिव की नाराजगी के बाद कलेक्टर एक्शन में आये, सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निराकरण नहीं कराने पर 33 अधिकारियों का वेतन रोकने का दिया निर्देश

क्यों वेतन रोकने दिये निर्देश

Umaria – वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने जिले की प्रगति पर कई जिलों के कलेक्टर को जहां शाबाशी दिया वहीं उमरिया जिले को लेकर भारी नाराजगी व्यक्त किया। उसके बाद जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने सी.एम. हेल्पलाईन अंतर्गत लंबित शिकायतों की आनलाईन रिपोर्ट अनुसार समीक्षा की। समीक्षा में विभिन्न विभागों की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। जबकि विभागों को सी.एम. हेल्पलाईन अंतर्गत लंबित शिकायतों में संतोषजनक एवं समाधानकारक निराकरण कराने एवं शिकायते संतुष्टिपूर्ण बंद कराया जाकर जिले एवं विभाग की ग्रेडिंग में सुधार हेतु विभागों को निर्देशित किया गया था, किंतु संबंधित विभागों की ग्रेडिंग में सुधार नहीं पाया गया। जबकि पूर्व में अनेकों बार सी. एम. हेल्पलाईन अंतर्गत प्राप्त शिकायतों में संतोषजनक एवं समाधानकारक निराकरण कराया जाकर शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण बंद कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, किंतु निर्देशित किये जाने के उपरांत भी विभागीय अधिकारियों द्वारा लंबित शिकायतों के निराकरण में रुचि नहीं लिये जाने एवं शिकायते संतुष्टपूर्ण बंद नहीं कराये जाने पर विभाग की प्रगति अत्यंत न्यून है। जिससे जिले एवं विभाग की ग्रेडिंग प्रभावित हो रही है।

कलेक्टर के निर्देश

इसके चलते कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले के 33 अधिकारियों का माह नवम्बर 2024 का वेतन रोके जाने के निर्देश जारी कर दिया है।

जिले की स्थिति*

कलेक्टर के इस कार्रवाई से सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि नागरिकों को शासन की योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है और जिले की स्थिति क्या है, यदि यही स्थिति रही तो जिले की जनता त्राहि – त्राहि कर उठेगी, हालांकि अभी भी जनता सुखी नही है, हर सप्ताह जन सुनवाई में आने वाले आवेदनों की संख्या से अनुमान लगाया जा सकता है।

कलेक्टर ने 33 अधिकारियों का वेतन रोकने का दिया निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here