Home आदेश जारी भारी बारिश के चलते कलेक्टर ने घोषित किया स्कूलों की 2 दिन...

भारी बारिश के चलते कलेक्टर ने घोषित किया स्कूलों की 2 दिन की छुट्टी

174
0

लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर होने के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचाने के लिये जिले के कलेक्टर ने समस्त स्कूलों के लिये दो दिन का अवकाश घोषित किया।

कलेक्टर ने दिया आदेश

Umaria – जिले मे हो रही लगातार भीषण बारिश के चलते नदी – नाले उफान पर होने एवं आवागमन मे होने वाली परेशानियों को देखते हुये जिले के कलेक्टर धारणेन्द्र कुमार जैन ने जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों की दो दिन अर्थात 7 एवं 8 जुलाई की छुट्टी घोषित किया है साथ ही निर्देश दिया है कि यह छुट्टी मात्र विद्यार्थियों के लिये होगी शिक्षक एवं समस्त स्टॉफ डियूटी पर उपस्थित रहेंगे एवं इन दो दिनों की पढ़ाई को अतिरिक्त पीरियड लगा कर पूर्ण करेंगे।

दो दिन बन्द रहेंगे स्कूल

गौरतलब है कि जिले मे दो दिनों से लगातार हो रही भीषण बारिश से स्थिति ख़राब होती जा रही है और यदि अभी इसी तरह बारिश होती रही तो काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इसलिए समय रहते बच्चों को होने वाली परेशानियों से बचाने का उचित निर्णय लिया गया।

भारी बारिश के चलते कलेक्टर ने घोषित किया स्कूलों की 2 दिन की छुट्टी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here