
कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली द्वारा चार पटवारियों के अधिरोपित दण्ड को निरस्त किया
उमरिया – जिले के सभी पटवारी 7 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं, कारण है एसडीएम पाली द्वारा गलत ढंग से दंडित करना। जिससे आक्रोशित होकर जिले का पटवारी संघ जिले के कलेक्टर, संभाग के कमिश्नर, प्रदेश सरकार को ज्ञापन देकर अनुरोध किया था कि 16 पटवारियों पर गलत ढंग से की जा रही कार्रवाई को वापस लिया जाय लेकिन जिला प्रशासन पर उनके आवेदन निवेदन का कोई असर नही हुआ और आज तक जिले का पटवारी संघ हड़ताल पर बैठा है। जिले के पटवारी से सम्बंधित सारे कार्य ठप्प हैं, जनता भटक रही है। जनसुनवाई में लोग सीमांकन का आवेदन दे रहे हैं लेकिन सीमांकन करेगा कौन, जब सारे पटवारी हड़ताल में हैं। वहीं जिले के कलेक्टर को 18 जुलाई को राजस्व रिकार्ड संधारण के मामले में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया जाना है, यह सब संभव हो पाया है, पटवारियों की दिन रात मेहनत की बदौलत लेकिन उन्ही पटवारियों को अधिकारियों द्वारा कामचोर कहा जाता है। यदि पटवारी कामचोर होते तो महामहिम के द्वारा जिले के कलेक्टर को कैसे सम्मानित किए जाने का पत्र प्राप्त होता।

खैर मामला जो भी हो पटवारियों की हड़ताल का थोड़ा असर तो हुआ है डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी ने चार पटवारियों को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली द्वारा 3 जून 2023 को दिए गए स्पष्टीकरण तथा उसी दिन आदेष की पुष्टि को पटवारियों की अपील सुनने के पष्चात सुनवाई का पर्याप्त अवसर नही देने के कारण उनकी सजा को निरस्त कर दिया है। पाली तहसील की पटवारी गुडि़या बैगा, विनीता चतुर्वेदी, सूर्यप्रकाष सिंह तथा सीमा बैगा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली द्वारा जारी कारण बताओं सूचना एवं उसी दिन आदेष की पुष्टि के संबंध में कलेक्टर न्यायालय में अपील की गई थी कि स्पष्टीकरण का जवाब प्राप्त करने हेतु उन्हें पर्याप्त अवसर नही दिया गया तथा अधिरोपित दण्ड कथित लापरवाही के अनुपात में अत्याधिक है। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली के आदेष को निरस्त करते हुए संबंधित पटवारियों को पूर्ण निष्ठा एवं तनमयता से दायित्वों के निर्वहन करने के निर्देष दिए।
वहीं अभी जिले का पटवारी हड़ताल समाप्त करने को तैयार नही है, उनका कहना है कि जब तक हमारे बाकी 12 साथियों की सजा निरस्त नही होगी हमारी हड़ताल जारी रहेगी, अब देखना होगा कि कब जिला प्रशासन इनकी हड़ताल समाप्त करवा पाता है।







