Home राजनीति मशाल जुलूस निकालने पर पुलिस और युवा कांग्रेस के बीच झड़प

मशाल जुलूस निकालने पर पुलिस और युवा कांग्रेस के बीच झड़प

272
0

एस डी एम द्वारा अनुमति देने और ए डी एम द्वारा अनुमति निरस्त करने के बाद भी युवा कांग्रेस निकाल रही थी मशाल जुलूस पुलिस से हुई झड़प वाटर कैनन का हुआ प्रयोग।

मशाल जुलूस निकालने पर पुलिस और युवा कांग्रेस के बीच झड़प

Umaria – जिला मुख्यालय स्थित जयस्तंभ चौक से युवा कांग्रेस ने महिलाओं के सम्मान में मशाल जुलूस निकालने की अनुमति मांगा था जिस पर एसडीएम ने अनुमति दे दिया था और एडीएम ने अनुमति रद्द कर दिया उसके बाद भी युवा कांग्रेस ने प्रदेश संगठन के निर्देश पर तय समय पर मशाल जुलूस निकालने की तैयारी कर जय स्तम्भ चौक से जैसे ही मसाल जुलूस निकाला वैसे ही पुलिस भी पूर्ण रूप से तैयार रही और जुलूस को रोकने का प्रयास किया जब जुलूस नही रुका तो वाटर कैनन का उपयोग किया और झूमा झटकी भी हुई बाद में सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर मुचलके पर रिहा किया गया।

मशाल जुलूस निकालने पर पुलिस और युवा कांग्रेस के बीच झड़प

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गहरवार ने बताया कि हमने प्रदेश संगठन के निर्देश पर महिलाओं के सम्मान में, उन पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मशाल जुलूस निकालने की अनुमति एस डी एम से ले लिया था बाद में उसको ए डी एम ने रद्द कर दिया, हमने उनसे कहा भी की हम शांति पूर्ण ढंग से रैली निकलेंगे लेकिन उनने नही सुना। तब हम रैली निकाले और पुलिस ने हमारे साथ मारपीट भी किया और वाटर कैनन का प्रयोग भी किया, हम लोग लगभग 100 की संख्या में रहे, हमको गिरफ्तार भी किया गया और बाद में मुचलके पर रिहा किया गया।

मशाल जुलूस निकालने पर पुलिस और युवा कांग्रेस के बीच झड़प

वहीं एडिशनल एस पी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी का मशाल यात्रा का आयोजन रहा जो जय स्तम्भ चौक से गांधी चौक तक का रहा किन्तु उस रैली को प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई, इस कारण से पुलिस को हमने वहां लगाया और उनसे कहा कि आपको रैली की अनुमति नही है, यदि आप प्रयास करते हैं तो हम आपको गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन उन्होंने रैली आगे बढ़ाने का प्रयास किया इसलिए हमने इन सभी को मौके से गिरफ्तार किया और अभी उनको गिरफ्तार करने के बाद मौके पर मुचलके पर छोड़ा जा रहा है, इसमें कोई घायल नही हुआ है और हमने पानी का उपयोग मशाल बुझाने के लिए किया था और कोई वाटर कैनन का उपयोग नही किया गया है।

मशाल जुलूस निकालने पर पुलिस और युवा कांग्रेस के बीच झड़प

गौरतलब है कि युवा कांग्रेस सीधा आरोप लगा रही है कि भाजपा के राज में बहन – बेटियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने का हर सम्भव प्रयास जारी है।

मशाल जुलूस निकालने पर पुलिस और युवा कांग्रेस के बीच झड़प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here