
अघोषित पर्यटक स्थल में सौन्दर्य दर्शन करने गये युवक की सेल्फी बनी आखिरी सेल्फी, पैर फिसलने से गिरा 70 – 80 फुट गहरी खाई में मौके पर मौत,
क्या हुई घटना

Umaria – जिले के पाली थाना अंतर्गत आने वाली मंगठार पुलिस चौकी क्षेत्र का ग्राम बड़ी तुम्मी जो प्राकृतिक सौन्दर्य के लिये लोगों मे बहुत चर्चित स्थान है, जहाँ झरने का सौन्दर्य दर्शन करने अपने दोस्तों के साथ आये शहडोल जिला निवासी 18 वर्षीय युवक की सेल्फी लेने के चक़्कर मे पैर फिसलने से 70 से 80 फुट गहरी खाई में गिरने पर घटना स्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है हर वर्ष यहाँ 2 – 4 जान जाती ही है।
चौकी प्रभारी ने बताया

मंगठार पुलिस चौकी प्रभारी शशि कुमार द्विवेदी ने बताया कि हमको शाम को सूचना मिली कि बड़ी तुम्मी मे कोई युवक खाई मे गिर गया है, हम तत्काल अधिकारियों को सूचना दिये और घटना स्थल के लिये रवाना हो गये तो वहां पता चला कि शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के रहने वाले 6 लडके बड़ी तुम्मी झरना देखने आये थे और उन्ही में से एक युवक सेल्फी लेते वक्त संतुलन खो बैठा और झरने के पास स्थित 70 – 80 फिट गहरी खाई में जा गिरा और उसकी मौत हो गई, युवक के दोस्तों ने बताया कि उसका नाम लखन सिंह पिता रावेंद्र सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना गोहपारू जिला शहडोल है, उसके परिजन भी आ गए हैं काफ़ी प्रयास कर रेसक्यू कर शव को गहरी खाई से निकाल कर पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है, अभी पंचनामा कार्रवाई की जा रही है, रात होने के कारण सुबह पोस्टमार्टम किया जायेगा।
प्रशासन की अनदेखी से हो रहे हादसे

गौरतलब है कि बड़ी तुम्मी क्षेत्र बीते कुछ वर्षों में स्थानीय पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। सड़क के किनारे बहता झरना और आसपास का पहाड़ी दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है, लेकिन सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम और चेतावनी के बोर्ड न होने के कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं और जिला प्रशासन इन सबसे बेखबर अपने मे मस्त है।
सौन्दर्य दर्शन ने ली जान सेल्फी के चक्कर मे युवक गिरा खाई में मौत







