
बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए प्रदेश सरकार और परिवहन आयुक्त के निर्देश पर R T O द्वारा तीन दिनों में 11 वाहन जप्त किये गये।
R T O की ताबड़तोड़ कार्रवाई PIKUP सहित कुल 11 वाहन जप्त

Umaria – आये दिन हो रहे Road Accident को देखते हुए जिला मुख्यालय में प्रदेश सरकार एवं परिवहन आयुक्त के निर्देश पर देश के नौनिहालों का भविष्य सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुरक्षित परिवहन के लिए R T O द्वारा लगातार तीसरे दिन कार्रवाई जारी रखते हुए 11 वाहनों को जप्त किया गया।
R T O की ताबड़तोड़ कार्रवाई PIKUP सहित कुल 11 वाहन जप्त

2 जुलाई को 1 स्कूल बस बिना कागजात के जप्त किया गया।
3 जुलाई को 4 वाहन जप्त किये गए जिसमें वाहन क्रमांक M P 54 T 0406 टैक्सी जिसका न तो फिटनेस था और न ही वैध परमिट था। दूसरा वाहन क्रमांक M P 54 G P 0115 जो कि ग्रामीण परिवहन के लिए था उसका उपयोग स्कूली बच्चों को ढोने में किया जा रहा था। तीसरा वाहन क्रमांक M P 20 C L जो निजी वाहन के रूप में रजिस्टर्ड था उसका उपयोग IPS स्कूल का लोगो लगा कर बच्चों को ढोने में किया जा रहा था तो वहीं चौथा वाहन क्रमांक M P 21 G 3038 पिकअप जो बिना फिटनेस और बिना परमिट के था उसको भी जप्त कर उमरिया कोतवाली में सुरक्षार्थ खड़ा करवा दिया गया।
R T O की ताबड़तोड़ कार्रवाई PIKUP सहित कुल 11 वाहन जप्त

तीसरे दिन अर्थात 4 जुलाई को भी R T O उमरिया की कार्रवाई जारी रही। आज सुबह सड़कों पर उतरी R T O उमरिया की टीम के द्वारा तीन पिकअप एक ऑटो और दो तूफान वाहन जप्त किए गए हैं।
R T O की ताबड़तोड़ कार्रवाई PIKUP सहित कुल 11 वाहन जप्त

इस जांच कार्रवाई की जानकारी देते हुए R T O उमरिया संतोष पॉल ने बताया कि
पिकअप क्रमांक M P 54 G A 1023 के द्वारा अवैध रूप से 30 सवारी का परिवहन किया जा रहा था। जप्त किए जाने पर वाहन का फिटनेस भी नहीं मिला है।
वही करोड़ों का टर्न-ओव्हर करने वाले झाझरिया ग्रुप के पिकअप क्रमांक C G 10 A M 9997 का फिटनेस समाप्त होने के बाद भी सड़को पर दौड़ाया जा रहा था, इसे भी जप्त किया गया है।
जबलपुर से अमूल दूध का परिवहन करने वाली पिकअप क्रमांक M P 20 L B 0854 को फिटनेस न होने कारण जप्त किया गया है।
सेंट्रल एकेडमी के मासूम बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करती हुई बिना फिटनेस के वाहन क्रमांक M P 54 R 0592 को जप्त किया गया है।
लगातार दूसरे दिन IPS स्कूल के बच्चों से भरे वाहन क्रमांक M P 54 Z B 2405 को जप्त किया गया है।
वही सवारी के परिवहन में लगे हुए तूफान वाहन क्रमांक M P 54 T 1084 को फिटनेस और परमिट न होने कारण जप्त किया गया है।
R T O की ताबड़तोड़ कार्रवाई PIKUP सहित कुल 11 वाहन जप्त

स्कूल वाहनों का फिटनेस, परमिट के बारे में पूछना अविभावकों का मौलिक अधिकार
R T O उमरिया संतोष पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में बिना फिटनेस और परमिट के दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अभिभावक अपने मासूम बच्चों को जिन स्कूल VAN या बसों के माध्यम से भारी भरकम फीस देकर विद्यालयों तक भेजते हैं। उन वाहनों की फिटनेस और परमिट के बारे में जानकारी लेना अभिभावकों का मौलिक अधिकार है। समय-समय पर R T O के द्वारा वाहनों की चेकिंग करके बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यालयों के वाहनों के परमिट और फिटनेस को जांचा परखा जा रहा है, लेकिन मासूम बच्चे सुरक्षित स्कूल से घर तक पहुंचे इसके लिए अभिभावक भी आगे आए और SCHOOL प्रबंधन को जब वह मोटी-मोटी फीस देते हैं वाहनों के लिए तो वह विद्यालय प्रबंधन से वहां लगे हुए वाहनों की फिटनेस और परमिट के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें, साथ ही DRIVER के ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ उसके कैरक्टर सर्टिफिकेट की जानकारी भी अभिभावक विद्यालय से लें। ताकि भविष्य में कहीं कोई अनहोनी घटना घटित ना हो सके।
R T O की ताबड़तोड़ कार्रवाई PIKUP सहित कुल 11 वाहन जप्त







