
उमरिया – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत पनपथा बफर के ग्राम बकेली और आसपास क्षेत्र में घर मे घुस कर हमला करने वाली बाघिन का टाइगर रिजर्व की टीम ने सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर लिया है।

इस दौरान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रभारी फील्ड डायरेक्टर लखन लाल उइके, असिस्टेंस डायरेक्टर विवेक सिंह, पतौर रेंजर अर्पित मेराल, मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार, ताला रेंजर पुष्पा सिंह एवं डॉक्टर् नितिन गुप्ता मौजूद रहे।

पतौर रेंजर अर्पित मेराल ने बताया कि दिन भर हाथियों के साथ बाघिन की रेकी की गई और सही समय पर बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया गया और उसको ताला रेंज अंतर्गत बहेरहा इनक्लोजर में रखा गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा विधिवत उसके स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाएगा।

गौरतलब है कि रविवार सोमवार की दरम्यानी रात उक्त बाघिन रामदयाल कुशवाहा के घर मे घुस कर हमला की थी जिसके चलते उसका रेस्क्यू किया गया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में जो बाघिन सार में घुसी थी और उसके हमले से एक व्यक्ति की जान गई थी तो यही बाघिन रही होगी।







