
उमरिया – जिला भी इन दिनों अपराध के मामले में लगातार तरक्की करता जा रहा है, जिले में हर किस्म के अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, चाहे वो हत्या हो या बलात्कार, चोरी हो या लूट, ठगी हो या छीना झपटी, जुआ हो या सट्टा, भूमाफियाओं की दबंगई हो या जमीन की दलाली, अनाज की कालाबाजारी हो फर्जी काम। झोला छाप डॉक्टरों की भरमार हो या खनिज माफियाओं का आतंक। कुल मिला कर अपराध जगत में उमरिया जिला अपना महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करता जा रहा है।

ऐसी ही एक घटना इंदवार थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां ग्राम मझौली निवासी 5 वर्षीय मासूम प्रकाश गोंड़ पुत्र पंकज सिंह गोंड़ की 1 जनवरी को गला दबा कर हत्या कर दी गई।
मामला है ग्राम मझौली निवासी 5 वर्षीय मासूम अपने घर से खेत अपने पिता को खाना पहुंचाने गया था और घर वापस न आकर कहीं दूसरी जगह चला गया। देर शाम तक घर न आने पर परिजन तलाश शुरू कर दिए रात भर तलाश करने बाद 2 जनवरी को भी पूरा दिन तलाशते रहे लेकिन कहीं पता नही चला।

अनजानी आशंका से ग्रस्त परिजन तलाश में जुटे रहे तभी उनको सूचना मिली कि खंडहर हो गए सामुदायिक भवन में किसी बच्चे की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही सभी वहां पहुंच कर देखे तो मासूम प्रकाश की लाश वहां पड़ी रही। शव में कई जगह चोट के निशान दिखे और घसीटने के भी निशान पाए गए। पुलिस को सूचना दी गई मौके पर इंदवार पुलिस पहुंच कर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दी।
वहीं इंदवार टी आई विजय सिंह पटले ने बताया कि सूचना मिलने पर देहाती नालसी लेकर मर्ग कायम कर लिया गया है, जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया गला दबा कर हत्या होना प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कायमी की जाएगी और कार्रवाई की जा रही है।







