
उमरिया – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आने वाले मानपुर रेंज के बफर जोन अंतर्गत बड़खेरा से लगे मझखेता बीट के पी एफ 359 भुरकुल हार में मवेशी चराने गए वृद्ध पर बाघ ने किया हमला।
बाघ के हमले से गाटा निवासी राममिलन चौधरी पिता सेमाली चौधरी उम्र 64 वर्ष की मौत हो गई।

मानपुर परिक्षेत्राधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि घटना कल देर शाम की है, कल वृद्ध मवेशी चराने गया था जो वापस नही लौटा, तब उनके परिजन और ग्रामीण तलाश करते रहे हैं, सुबह पता चला कि बाघ के हमले का शिकार हो गए हैं।

जैसे ही हमको सूचना मिली है हम और हमारी टीम घटना स्थल पर तत्काल पहुंच गए हैं, साथ ही पुलिस को सूचना दिए हैं और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। अभी अन्य फार्मेलिटिस पूरी की जाएगी, उसके बाद पोस्टमार्टम करवा कर हम जल्द से जल्द 8 लाख रुपए दिलवाने का प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि बीते 3 माह में पार्क बन्द रहने के दौरान कई घटनाएं घटित हुई हैं, जिसमें कहीं बाघों की मौत हुई है तो कहीं ग्रामीणों को बाघ ने मौत के घाट उतारा है। सबसे बड़ी बात तो यह रही पार्क खुलते ही एक वृद्ध बाघ का शिकार हो गया। जबकि सभी ने कामना किया था कि पूरा सीजन बहुत ही अच्छा निकले,हालांकि यह घटना टाइगर रिजर्व के पीछे हिस्से में हुई है। फिर भी यह तो हो ही गया कि सामने पार्क का गेट खोला गया और पीछे वृद्ध बाघ का शिकार हो गया।







