Home क्राइम हत्यारिन बहू – चूड़ी के टुकड़ों से खुला ससुर की हत्या का...

हत्यारिन बहू – चूड़ी के टुकड़ों से खुला ससुर की हत्या का राज

334
0

16 मई को हुई बुजुर्ग की हत्या का हुआ खुलासा, बहू ही निकली हत्यारिन, संपत्ति विवाद मे कुल्हाड़ी से वार कर की थी ससुर की हत्या, चूड़ी के टुकड़ों ने खोला हत्या का राज

क्या हुई थी घटना

Umaria – जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी बिलासपुर के ग्राम बिरसिंहपुर मे विगत 15 – 16 मई की दरम्यानी रात घर के बाहर परछी में सोये हुये 65 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सुबह होते ही ज़ब बिस्तर के नीचे खून और मुंह पर तकिया रखा देखा तो लोगों को पता चला तब चारो तरफ हड़कंप मच गया पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया, मृतक की शिनाख्त चन्द्र प्रकाश तिवारी उम्र 65 वर्ष के रूप मे हुई। ज़ब पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को देखी तो सर और चेहरे पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले, मौके पर एसपी, डी आईं जी सहित सभी पहुंच कर घटना स्थल का मुआयाना किये और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए।

थाना प्रभारी ने बताया

प्रभारी कोतवाली थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन बिलासपुर चौकी स्टॉफ के सहयोग से घटना स्थल पर पड़ी टूटी हुई चूड़ियों को साक्ष्य के रूप मे प्रयोग करते हुये प्रकरण की विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं आसपास व अन्य लोगो से पूछताछ की गई तो उस आधार पर मृतक की बहु रंजना तिवारी के घटना कारित करने के प्रबल संभावना सामने आयी । जिस पर पुलिस टीम द्वारा संदेही रंजना तिवारी से बारीकी से पूछताछ की गई जिसके द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बतलाया गया कि उसके ससुर चंद्रप्रकाश तिवारी उम्र 65 साल द्वारा आपसी विवाद एवं पारिवारिक कारणो से उसको घर से निकाल दिया गया एवं अपनी सम्पत्ति देने से साफ इनकार कर दिया गया और कहा गया कि हम अपनी संपत्ति तुम लोगों को नहीं देंगे चाहे हम शासन या किसी ओर को भले ही दान कर देंगे परंतु बहु-बेटे को कुछ भी नही देंगे।

ससुर से नाराज होकर बहू ने की हत्या

इसी बात से नाराज होकर बहू रंजना तिवारी सुनियोजित प्लान बनाकर ससुर की हत्या कर दी उसको मालूम था कि हमारे ससुर हमेशा घर की परछी में ही सोते हैं इसीलिए 15 – 16 मई की दरमियानी रात वह कुल्हाड़ी से वार कर उनके मुंह पर तकिया रखकर उनकी हत्या कर दी लेकिन अपराध कभी नहीं छिपता है और वही इस मामले में भी हुआ उसके हाथ की चूड़ियां टूट गई इसको पुलिस ने साक्ष्य के रूप में उपयोग करके उसी चूड़ी के सहारे रंजना तक पहुंच कर पूरे मामले का खुलासा कर दी।

आरोपिया ने रास्ते मे फेंके हत्या में प्रयुक्त हथियार

वहीं प्रभारी थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या करने के बाद बहू रंजना तिवारी कुल्हाडी एवं घटना के दौरान टूटी चूड़ियो को रास्ते में बन्ना नाला में फेंक दी, महिला आरोपी रंजना तिवारी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी एवं टूटी चूड़ियो के टुकड़े काफी प्रयास से बरामद किये गये, मामले में आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहाँ से जेल भेज दिया गया।

हो रहे सामाजिक पतन को रोकने का हो प्रयास

गौरतलब है कि इन दिनों कहीं पत्नी पति की हत्या कर रही है तो कहीं अपने बॉय फ्रेंड के साथ पति कि हत्या लेकिन यहाँ तो बहू ने अपने ससुर की सोते मे हत्या कर दी, भले ही आरोपी पकड़े जा रहे हैँ लेकिन चिंता का विषय यह है कि भारतीय समाज में जहाँ पति को परमेश्वर का दर्जा दिया गया है, ससुर को पिता का दर्जा दिया गया है, वहां उन्ही की हत्या कर समाज कहाँ जा रहा है, क्या यही विकास हो रहा है, इस पर अंकुश लगाने के प्रभावी उपाय होने चाहिये।

हत्यारिन बहू – चूड़ी के टुकड़ों से खुला ससुर की हत्या का राज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here