
उमरिया – जिले में राजस्थान के खांटू श्याम बाबा, सालासर हनुमानजी, रानी सती दादी झुंझुनू से ज्योति लेकर मनेन्द्रगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं का जम कर स्वागत हुआ। गाजे बाजे के साथ जिला मुख्यालय का पूरा मारवाड़ी समाज, महिलाओं बच्चों सहित खुशी से नाचते गाते, खांटू श्याम बाबा, सालासर हनुमानजी और रानी सती दादी के जयकारे लगाते जुलूस निकाले।

तारा चंद्र रूंगटा ने बताया कि ये सभी संत लोग ज्योति लेकर सड़क मार्ग से राजस्थान से आ रहे हैं और सभी लोग छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जाएंगे वहां भी मारवाड़ी समाज द्वारा विशाल मंदिर बनवाई गई है जहां तीनो देवताओं और देवी की प्राण प्रतिष्ठा होगी जिले में सभी मारवाड़ी समाज के लोग ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ लिए और धूमधाम से जुलूस निकाल कर राजस्थान से आये पच्चीसों धर्मानुयायी संतो का जोरदार स्वागत किये।







