
उमरिया – जिला मुख्यालय में भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव के पर्व चेटीचंड महोत्सव के उपलक्ष्य में सिंधी समाज द्वारा वाहन रैली निकाली गई जिसमें पचासों कार और सैकड़ों युवा बाइक पर सवार होकर पूरे नगर का भ्रमण किए भगवान झूलेलाल के जयंती और चेट्टीचंद्र महोत्सव के उपलक्ष में भगवान झूलेलाल की जय के नारे लगाते हुए पूरे शहर में वाहन रैली निकालकर लोगों को आपसी सद्भाव और प्रेम का संदेश दिया गया इसमें वृद्ध जवान बच्चे सभी शामिल रहे रैली झूलेलाल मंदिर से निकालकर पूरे नगर का भ्रमण की।

चेटीचण्ड मनाने के पीछे का बड़ा कारण है, सिंधी नव वर्ष चैत्र शुक्ल द्वितीया से प्रारंभ होता है, जिसे चेटीचण्ड के नाम से जाना जाता है। चेटी का मतलब है चैत और चंडू का मतलब है चांद, इसलिए चेतिचंडू का मतलब चैत का चांद होता है। इस पर्व को बड़े धूमधाम से सिंधी समाज मनाता है। इसको झूलेलाल जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

वहीं आज दिन भर कार्यक्रम होंगे जिसमें झूलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना उसके बाद कृष्णा गार्डन में 34 बच्चों का जनेऊ संस्कार किया जाएगा और फिर भंडारे का भी कार्यक्रम होगा, शाम को भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली जाएगी।







