उमरिया- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत कलेक्टर डॉ कृष्ण देव त्रिपाठी व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ईला तिवारी के निर्देशानुसार सीएम फैलो रुपल जैन के मार्गदर्शन पर जिला उमरिया के मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र हिमांशु तिवारी एवं स्वाति दुबे के द्वारा नौरोजाबाद के वार्ड नं 6 के घर घर जाकर वार्ड वासियों को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की जानकारी दी एवं बैंक खाता ई केवाईसी करवाने के लिए पूरी जानकारी प्रदान की।

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र हिमांशु तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
डोर टू डोर जाकर निवासियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनके रजिस्ट्रेशन कराने में मदद कर रहे हैं। साथ ही लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र महिलाओं का मौके पर ही ई-केवाईसी भी करवा रहे हैं।

सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना से महिलाओं को प्रत्येक माह 1 हजार रूपये की अर्थिक सहायता मिलेगी इसकी पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र हिमांशु तिवारी स्वाति दुबे राहुल सिंह एवं सभी उपस्थित रहे।