
कल मिला बाघ का शव और आज मिला तेंदुए का शव वह भी सड़ा हुआ, लगातार दो दिन में दो वन्य जीवों का शव मिलना वह भी सड़ा हुआ, प्रबंधन की लापरवाही का नमूना
दूसरे दिन तेंदुए का सड़ा हुआ शव मिला
Umaria – जिले के विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में बाघ का सड़ा गला शव मिलने के बाद लगातार दूसरे दिन तेंदुए का सडा गला शव मिलना अपने आप मे काफी चिंताजनक है।
कहाँ मिला तेंदुए का शव

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज के बमेरा बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ 189 छुहाई हार में दोपहर करीब 01 बजे क्षत विक्षत हालत में सड़ा हुआ तेंदुए का शव मिलने से पार्क प्रबंधन में खलबली मच गई।
क्या कहा उप संचालक ने

उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघ और तेंदुए की आपसी लड़ाई में इसकी मौत हुई है। लगभग 4 दिन पूर्व इसकी मौत हुई होगी, घटना स्थल पर बाघ के पंजे के निशान मिले हैं वहीं तेंदुआ पेड़ पर चढ़ने का प्रयास किया होगा जिसको बाघ ने घसीट कर मार दिया, वहीं मृत तेंदुए के उम्र के बारे में नही बताये साथ ही इसके जेंडर की जानकारी नही दिए।
कहाँ हुआ अंतिम संस्कार

सूत्रों से ज्ञात हुआ कि नर तेंदुआ था और इसकी उम्र लगभग 3 वर्ष रही है, इतना ही नही मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार जाजागढ़ ले जाकर किया गया है।
क्या चल रहा है बांधवगढ़ में

गौरतलब है कि इन दिनों बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व कुप्रबंधन का शिकार होने के कारण आये दिन वन्य जीवों की मौत हो रही है। ऐसे में आवश्यकता है कि यहां पदस्थ सभी उच्च अधिकारियों को यहां से हटा कर उनकी जांच बारीकी से करवाई जाय ताकि सारी सच्चाई सामने आ सके।
तेंदुए का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला क्षत विक्षत शव






