
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों मे कुंये मे मिला तेंदुआ का शव, एक तरफ भालू के हमले से युवक घायल तो दूसरी तरफ तेंदुए की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Umaria – जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के देवरी गांव से वन्य जीव प्रेमियों के लिये एक दुःखद खबर सामने आईं जहाँ कुंये मे संदिग्ध परिस्थितियों मे तेंदुए का शव मिला।घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मानपुर बफर रेंज के ग्राम देवरी के खेत में बने कुएं में मंगलवार की रात तेंदुआ गिर गया जिसकी मौत हो चुकी थी। तेंदुआ को बुधवार को दिन में कुएं से निकल गया, मौके पर पहुंची वन अधिकारियों की टीम जांच में जुट गई तो वहीं डॉक्टरों की टीम ने तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम किया और उसके बाद तेंदुआ का अंतिम संस्कार किया गया।
एस डी ओ वन ने बताया

एस डी ओ वन बी एस उप्पल ने बताया कि लगभग चार वर्ष की मादा तेंदये का शव कुएं मे मिला है। पोस्टमार्टम करवाया गया है और जाँच की जा रही है साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उसके मौत का खुलासा हो पायेगा।
वन विभाग की लापरवाही

गौरतलब है कि कल यानी मंगलवार की ही देर शाम को मानपुर बफर रेंज क्षेत्र मे ही युवक पर भालू ने हमला किया और कल ही तेंदुए की भी मौत हुई और दोनों घटनाओ का पता वन विभाग को आज दिन मे चला है जिससे वन विभाग की साजगता एवं कार्यशैली पर सवालिया निशान लगता है।
संदिग्ध परिस्थितियों मे तेंदुए की मौत कुंये मे मिला शव






