
चुनावी आचार संहिता लगते ही पुलिस हुई सक्रिय एक लाख 60 हजार रुपये कीमत के 65 पेड़ बरामद। आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
उमरिया जिला मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर दूर कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पेड़ बरामद हुए हैं, वह भी दो – चार नही 65 नग पेड़ थे और पेड़ भी 2 – 4 फुट के नही कम से कम 8 से 10 फुट बड़े थे यानि कि पूरी लम्बाई के रहे अब ये महीने दो महीने में तो बड़े नही हुए। इनको पूरी तरह तैयार होने में कम से कम 4 माह लगते हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि गांजे की खेती की भनक तक पुलिस को नही लग पाई। फिर भी देर आये दुरुस्त आये की तर्ज पर अवैध मादक पदार्थ गांजे की इतनी बड़ी मात्रा में पेड़ों की भनक लगते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और 65 नग पेड़ों की जप्ती करते हुए ग्राम सेमरिया निवासी शिवप्रसाद कोल पिता स्वर्गीय तमुआ कोल को जो अपने प्रधानमंत्री आवास के पक्के घर के पीछे अपने कब्जे के कोलिया में गांजे के पौधे लगाये हुये था और गांजे का उत्पादन कर रहा था।

आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 542/23 धारा 8,20(a) एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली राजेशचंद्र मिश्रा, उनि विजय सेन, उनि महेश यादव, उनि बालेन्द्र शर्मा, सउनि सुभाष यादव, प्र.आर. ओमकार, प्र.आर. दिलीप गुप्ता, प्र.आर. राजकुमार, प्र.आऱ. सरमन सेन, प्र.आर. जगदीश तिवारी, आर. रवि दीवान एवं आर. चालक शिशुपाल शामिल रहे।
गौरतलब है कि जिले में यदि पुलिस इसी तरह सक्रिय रहे तो और भी जगहों में गांजा की खेती मिलने की संभावना है, वैसे तो पहाड़ के ऊपर ग्राम मरदरी में भी जनचर्चा में सुनने को मिलता है कि वहां भी गांजे की खेती होती है और कई बार कोतवाली पुलिस को पूर्व में वहां से गांजा का व्यापार करने वालों को पकड़ने में सफलता भी मिल चुकी है।







