Home लापरवाही मावठे की बारिश ने किया जनजीवन प्रभावित खरीदी केंद्रों में रखी धान...

मावठे की बारिश ने किया जनजीवन प्रभावित खरीदी केंद्रों में रखी धान भीगी

216
0

सुबह से हो रही बारिश एवं प्रशासन और एनसीसीएफ की लापरवाही के चलते खुले में पड़ी किसानों की लाखों क्विंटल धान भीगी तो वहीं जनजीवन हुआ प्रभावित

जिले में अनुमानित कितनी धान भीगी

Umaria – जिले में सुबह से हो रही मावठे की बारिश ने जहां जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है तो वहीं खुले में पड़ी किसानों और सहकारी समितियों की लाखों क्विंटल धान भीग कर खराब हो गई।

किसकी लापरवाही के चलते भीगी धान

जिले में 42 धान खरीदी केंद्र हैं जिसमे मात्र 10 केंद्र वेयरहाउस में बने हैं बाकी 32 केंद्रों में खुले में खरीदी हो रही है। एनसीसीएफ, सहकारिता, खाद्य और परिवहनकर्ता की लापरवाही और मनमानी के चलते खुले में पड़ी लाखों क्विंटल धान पानी मे भीग गई। अब इस भीगी हुई धान की मिलिंग भी ठीक तरह से नही होगी वहीं किसानों की बिना बिकी धान को एनसीसीएफ के ग्रेडर भी इसको रिजेक्ट करेंगे जिसके चलते किसान परेशान होगा, वैसे भी जिले का किसान सहकारिता, खाद्य, एनसीसीएफ और परिवहनकर्ता के बीच पिस रहा है ऊपर से आसमानी आफत।

क्या होगा पानी का प्रभाव

हालांकि यह पानी खेती के लिए अमृत समान है लेकिन धान खरीदी केंद्रों के लिए जहर की तरह हो गया। दूसरी तरफ किसान और खरीदी केन्द्र प्रभारी चिन्ता में डूब गए कि अब इस धान को रिजेक्ट कर दिया जाएगा और जो धान किसान संस्था को बेच चुके हैं लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते परिवहन नही हुआ है, और धान ख़रीदी से सम्बंधित सभी अधिकारी अपना पल्ला झाड़ते हुए, किसान और खरीदी प्रभारी को दोषी मानते हुए सारी गलती और कमी उन्ही की निकाल देंगे, ऐसे में प्रदेश सरकार को चाहिए कि सभी जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी पर सख्त कार्रवाई करें ताकि किसानों को राहत मिल सके।

मावठे की बारिश ने किया जनजीवन प्रभावित खरीदी केंद्रों में रखी धान भीगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here