
दो सगी बहनों को जबरन बाइक पर बैठा कर ले गए 3 दोस्त और रात भर बंधक बना कर किये दुष्कर्म, जान से मारने की दिए धमकी, किसी तरह दोनो पहुंची थाने।

अपहरण कर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Umaria – सरकार महिला सुरक्षा और आदिवासी हित के लाख दावे करे लेकिन जिले में महिलाएं और खास कर आदिवासी महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इसका उदाहरण आये दिन हो रही घटनायें गवाह हैं।
अपहरण कर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दो सगी बहनों का अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया। जहां गीता और मीता (बदला हुआ नाम) दो सगी बहने हैं, जिसमे गीता साढ़े 18 वर्ष की और मीता 13 वर्ष की है। दोनो बहने 15/10/2024 को शाम को अपने खेत से घर की तरफ आ रही थी तभी रास्ते मे हुआ मोनू, राजू और अर्जुन मिले और बोले कि चलो तुम लोगों को मोटरसाइकिल से घुमा कर लाते हैं और वहीं पार्टी करेंगे। दोनो बहने दुनियादारी से अनजान पड़ोस के गांव का लड़का और परिचित होने के कारण मोनू के बात का भरोसा कर लीं और अर्जुन दोनों बहनों को चांदपुर के जंगल मे ले गया, एवं वहीं रोक कर बोला कि तुम लोग रुको हम मोनू और राजू को लेकर आते हैं, और थोड़ी देर में अर्जुन मोटरसाइकिल से मोनू और राजू के लेकर आ गया, सभी बात करने लगे उसी बीच मोनू छोटी बहन मीता को जबरन मोटर साइकिल में बैठा कर ले गया। तब अर्जुन और राजू बड़ी बहन गीता के साथ जबरन दुष्कर्म किये और धमकी दिए कि यदि किसी को बताई तो जान से मार देंगे। वहीं मोनू छोटी बहन मीता को अपने घर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
अपहरण कर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राजू और अर्जुन बड़ी बहन गीता के साथ जंगल मे दुष्कर्म कर वहीं छोड़ कर गायब हो गए और मोनू छोटी बहन मीता को दूसरे दिन रेलवे स्टेशन में छोड़ कर गायब हो गया, किसी तरह अपने रिश्तेदार की मदद से घर तक आई और बड़ी बहन की तलाश शुरू हो गई लेकिन बड़ी बहन का कोई पता नहीं चला जब बड़ी बहन एक दिन बाद आई तब उसने बताया कि मेरे साथ भी बाकी उसके दो दोस्तों ने गलत काम किया है।
अपहरण कर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में महिला थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी बताईं कि पाली थाने में दिनांक 18/10/2024 को दो अलग – अलग प्रकरण आरोपी अर्जुन उर्फ पोरस उर्फ गुड्डा तिवारी उम्र 33 वर्ष निवासी शहडोल, राजू उर्फ उमेश सोंधिया उम्र 30 वर्ष निवासी शहडोल एवं मोनू उर्फ सुशील तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चांदपुर थाना पाली के विरुद्ध दर्ज किया गया जिसमें अपराध क्रमांक 535/24 धारा 70(1), 351(3) बीएनएस एवं 3(1)(W)(¡¡), 3(2)(V) एस सी/एस टी एक्ट एवं अपराध क्रमांक 536/24 धारा 137(2), 65(1), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 3(1)(W)(¡¡), 3(2)(V) एस सी/एस टी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया जाकर जांच शुरू किया।
अपहरण कर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

वहीं आरोपियों की तलाश के लिए सायबर सेल की मदद से पूरी रात तलाश की गई और दूसरे दिन तीनो को अलग – अलग जगहों से गिरफ्तार करने में सफलता मिली और आज सभी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल दाखिल कर दिया गया।
अपहरण कर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि जिले में लगातार आदिवासी महिला प्रताड़ना के मामले में बढ़ोत्तरी हो रही है, जो सरकार के महिला सुरक्षा के सारे दावों की पोल खोल रही है, अपराधियों में कानून का डर समाप्त हो चुका है जिसके कारण तेजी से अपराध बढ़ रहे हैं, आवश्यकता है अपराधियों में कानून का भय पैदा करना जिससे अपराधों में अंकुश लग सके।
अपहरण कर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार







