
जिले में Illegal excavation transport रुकने का नाम नही ले रहा है, जिधर भी नजर डालें उसी तरफ खनिज माफिया सक्रिय हैं। अवैध बोल्डर परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जप्त।
Umaria – जिले में वन विकास निगम को सूचना मिली कि Forest से अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विकास निगम के Divisional Manager तत्काल रेंजरों और उनकी टीम को रवाना कर दिया और उनको एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ने में सफलता मिल गई।
बोल्डर का Illegal transportation करते ट्रैक्टर ट्राली जप्त

वन विकास निगम के Divisional Manager अमित पटौदी ने बताया कि हमको सूचना मिली कि हमारे वन क्षेत्र में बोल्डर का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। हमने तत्काल दो रेंजरों के साथ मौके के लिए उनकी टीम को रवाना किया। तो उमरिया रेंज के कोहका बीट अंतर्गत R F 667 में आयसर कम्पनी का एक बिना नम्बर का ट्रैक्टर ट्राली बोल्डर लोड मिल गया।
बोल्डर का Illegal transportation करते ट्रैक्टर ट्राली जप्त

हालांकि मौके पर थोड़ा विवाद भी हुआ लेकिन हमारी टीम उस ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर ले आई। Search करने पर पता चला कि आयसर कम्पनी का ट्रैक्टर जिसमे अवैध बोल्डर भरा हुआ था उसका नम्बर MP 54 A 8866 रहा। जिसमे चालक बोल राम बैगा पिता लगऊ बैगा और TRACTOR मालिक पंकज सिंह के विरुद्ध P O R क्रमांक 038/013 दिनांक 18/03/2024 काटा गया और जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।







