
C E O जिला पंचायत की बड़ी कार्रवाई कार्य मे लापरवाही बरतने पर 3 पंचायत सचिव Suspend 16 सचिव और 20 G R S का 7 दिन का वेतन काटने निर्देश

3 पंचायत सचिव Suspend 36 लोगों का कटेगा 7 दिन का वेतन
Umaria – जिले में स्वेच्छाचारिता चरम पर पहुंचती जा रही है, भले ही उसका खामियाजा भुगतना पड़े लेकिन शासकीय सेवक मनमानी करने में नही चूकते। ऐसा ही मामला सामने आया पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में।
3 पंचायत सचिव Suspend 36 लोगों का कटेगा 7 दिन का वेतन

जब जनपद पंचायत करकेली की समीक्षा बैठक C E O जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया ने लिया तो 39 ग्राम पंचायतों की पोल खुल गई।
3 पंचायत सचिव Suspend 36 लोगों का कटेगा 7 दिन का वेतन

C E O जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया ने बताया कि जनपद पंचायत करकेली की समीक्षा बैठक मेरे द्वारा की गई उस समय 3 ग्राम पंचायतों के सचिव लगातार अनुपस्थित पाए जाने एवं विकास कार्यों में रुचि न लेने के कारण घोर लापरवाही पाए जाने पर उनको Suspend कर दिया गया है वहीं 20 ग्राम रोजगार सहायकों एवं 16 ग्राम सचिवों द्वारा पंचायत के विकास कार्यों में रुचि न लेने और लापरवाही बरतने पर उनके 7 दिन के वेतन काटने के निर्देश दिये गए हैं। जिन ग्राम सचिवों को निलंबित किया गया है उनमें ग्राम पंचायत घुलघुली का सचिव भगवान दीन बैगा, ग्राम पंचायत बरही की सचिव मीना तिवारी एवं ग्राम पंचायत देवरी मजरा के सचिव संतोष तिवारी शामिल हैं। निलंबन अवधि में सभी का स्थान कार्यालय जनपद पंचायत करकेली में नियत किया गया है, इन सभी को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी। वहीं C E O जिला पंचायत ने यह भी कहा कि जहां से भी ऐसी शिकायत प्राप्त होगी या समीक्षा के दौरान ऐसे मामले आएंगे तो इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि जिले में पहली बार इस तरह की बड़ी कार्रवाई की गई है, जिससे समूचे जिले के हड़कम्प मच गया है।

3 पंचायत सचिव Suspend 36 लोगों का कटेगा 7 दिन का वेतन







