
तेंदू पत्ता तोड़ने गए 2 तेंदू पत्ता संग्राहकों पर tiger ने हमला कर दिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन का मामला
Tiger के हमले से तेंदू पत्ता तोड़ने गए 2 ग्रामीण घायल

Umaria – जिले में लगातार बाघ के हमले से ग्रामीण घायल हो रहे हैं। कहीं इस कोने में तो कहीं उस कोने में, लगातार ग्रामीणों के ऊपर tiger के हमले से घायल होने का सिलसिला जारी है। कल घुनघुटी रेंज में घटना हुई तो आज बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज अंतर्गत बफर जोन में दो लोग घायल हो गए।
Tiger के हमले से तेंदू पत्ता तोड़ने गए 2 ग्रामीण घायल

इस मामले में पनपथा S D O forest फते सिंह निनामा ने बताया कि ग्राम सुखदास निवासी रघुवीर सिंह पिता रमेश सिंह उम्र 40 वर्ष एवं नरोत्तम सिंह पिता बृजभान उम्र 50 वर्ष सुखदास बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ 617 में तेंदू पत्ता संग्रहण का कार्य कर रहे थे उसी दौरान Tiger ने हमला कर दिया। दोनो के हाथ मे चोट आई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम दोनो घायलों को जिला अस्पताल में भरती करवा दी है और क्षेत्र में आदमी तैनात कर दिए गए हैं।
Tiger के हमले से तेंदू पत्ता तोड़ने गए 2 ग्रामीण घायल







