
गेंहू खरीदी के नाम पर farmer को कैसे लूटा जाता है और सहकारिता सहित कौन कौन शामिल हैं, जिला कलेक्टर से कार्रवाई की उम्मीद
गेंहू खरीदी का सच और सहकारिता विभाग के खेल लुट रहा farmer

Umaria – जिले के कलेक्टर भर नही संभाग के कमिश्नर भी जिले की जनता को अच्छे से अच्छा प्रशासनिक सुविधा देने का प्रयास करने में भले ही दिन रात एक कर दें लेकिन जब तक कुछ चालाक लोग रहेंगे और अधिकारियों को झूठी जानकारी देते रहेंगे तब तक आम जनता और farmer लुटने को मजबूर रहेगी।
गेंहू खरीदी का सच और सहकारिता विभाग के खेल लुट रहा farmer

आइये आपको बताते हैं सहकारिता, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की सह पर कैसे खरीदी प्रभारी गेंहू खरीदी के नाम पर farmer को लूट रहे हैं आपको पहले भी बता चुके हैं कि प्रभारी A R C S अभय सिंह के संरक्षण में सहकारिता निरीक्षक, चंद्रमणि द्विवेदी, संजय सराफ किस ढंग से सहकारी समितियों के प्रशासक बन कर गोलमाल करने में लगे हैं।
गेंहू खरीदी का सच और सहकारिता विभाग के खेल लुट रहा farmer

अब आगे चलते हैं सहकारिता विभाग के प्रभारी A R C S अभय सिंह की तरफ तो जब से यहां प्रभार ग्रहण किये हैं तब से वो अपने चहेतों को ही सहकारी समितियों का प्रशासक बनाये हैं और किसी भी तरह की शिकायत आने पर अपने ही चहेते गुर्गों को जांच दे देते हैं एवं सभी जांच में दोषी कोई नही पाया जाता है। इससे बड़ा राम राज्य कहाँ मिलेगा।
गेंहू खरीदी का सच और सहकारिता विभाग के खेल लुट रहा farmer

अब इनके कुछ नमूने देखिए किस तरह भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देते हैं।
शुरुआत करते हैं विभाग के सबसे बड़े सबसे बड़े भ्रष्टाचारी सहकारिता निरीक्षक चन्द्र मणि द्विवेदी से, जब ये पाली, कोटरी, इंदवार, चिल्हारी, अमरपुर और कुम्हरवाह के प्रशासक रहे तब हर समिति में करोड़ो रूपये के घोटाले किये और जब उन घोटालों की आवाज उठने लगी तब उनको छोड़ कर दूसरी समितियों का प्रभार ले लिए। बिरसिंहपुर पाली का प्रशासक रहते समय सूखा, धौरई, सरवाही, सलैया जैसे गांव के Farmer के नाम पर फर्जी ऋण वितरित कर सारी रकम डकार गए और आरोप प्रबंधक पर लगा दिए, जबकि बिना प्रशासक के सहमति और हस्ताक्षर के कोई भी कार्य नही हो सकता है। जब पाली का घोटाला उजागर हुआ और ग्रामीण शिकायत किये तो उस समिति से दूर हो गए। इसके बाद कोटरी, इंदवार, अमरपुर, चिल्हारी और कुम्हरवाह में भी ऋण मुक्ति और ब्याज जैसे मामले में करोड़ो का हेरफेर करना शुरू कर दिए जब वहां भी बड़े स्तर पर वही घोटाला कर लिए और जांच की मांग उठने लगी तो उनको भी छोड़ दिये।

कोटरी में तो प्रबंधक रजनीश दत्त तिवारी और प्रशासक दोनो मिल कर बड़े घोटाले किये हैं जिसकी शिकायत जिले के कलेक्टर से लेकर सभी के पास है।

प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी के पास भी रजनीश दत्त की फर्जी नियुक्ति और घोटालों की जानकारी होने के बाद भी 3 समितियों का खरीदी प्रभारी बना दिया गया, और ये खुले आम किसानों से 50 किलो 580 ग्राम की जगह 51 किलो 10 ग्राम गेंहू ले रहे हैं, इसमें अलावा इनके इलेक्ट्रॉनिक तराजू में जितना झोल हो वह अलग बात है।
गेंहू खरीदी का सच और सहकारिता विभाग के खेल लुट रहा farmer

अब चन्द्र मणि द्विवेदी के पास बल्हौण्ड, सिगुड़ी, कोठिया, गढ़पुरी, कुम्हरवाह, बड़खेरा 16, पथरहटा, उमरिया, मानपुर, कौड़िया (सलैया) जैसी समितियों का प्रभार है, इनमें भी घोटाला करने की तैयारी है।
गेंहू खरीदी का सच और सहकारिता विभाग के खेल लुट रहा farmer

हां तो बात कर रहे थे संजय सराफ की, इनके पास वर्तमान में 19 समितियों का प्रभार है जिसमे भरौला, मालाचुआ, चौरी, घुनघुटी, पाली, निपनिया, रहठा, कंचनपुर, कौड़िया 22, पिनौरा, छादा कला, कल्दा, करकेली, पडवार, चिल्हारी, कोटरी, अमरपुर, भरेवा, और इंदवार शामिल हैं, और सभी समितियों में संजय सराफ का जादू चल रहा है।
गेंहू खरीदी का सच और सहकारिता विभाग के खेल लुट रहा farmer

प्रभारी A R C S और उनके खास दोनो सहकारिता निरीक्षक खेल रहे दूसरा खेल
पूर्व संचालक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शहडोल एवं वरिष्ठ B J P नेता दिवाकर सिंह चंदेल ने आरोप लगाते हुए बताया कि चंद्रमणि द्विवेदी निरीक्षक सहकारी समितिया कार्यालय सहायक आयुक्त सहकरिता विभाग उमरिया द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुये समितियों में पदस्थ समिति प्रबन्धको को अनैतिक रूप से नोटिस जारी की जा रही एवं समितियों में लेन देन बंद करने का लेख किया जा रहा है जबकि समिति प्रबन्धक बड़खेरा एवम समिति प्रबन्धक कठार सेवा नियम के तहत समिति के कार्यों का संचालन कर रहे है परंतु श्री द्विवेदी अपनी मनमानी करने हेतु प्रबन्धक बड़खेरा एवम प्रबन्धक कठार को नोटिस जारी कर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शहडोल में नव नियुक्त कैडर व्यवस्था को रोकने हेतु रूप रेखा तैयार कर रहे है, जिससे यह परिलक्षित हो रहा कि मध्यप्रदेश शासन की नीतियो पर निज स्वार्थ पूर्ति हेतु प्रश्नचिन्ह लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो की शासन के द्वारा समितियों में पारदर्शिता लाने के प्रयास के विरुद्ध षडयंत्र रचा जा रहा है, अतः इनके दुष्कृत्यों को अंकुश लगाते हुये इनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाय ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी द्वारा ऐसा दुष्प्रयास ना किया जाय पूर्व में भी इनके ऊपर गंभीर आरोप शाखा इंदवार से संबन्धित सभी समितियों के संबंध में लगाये गए थे जिसकी जाच इन्होने खुद गलत तरीको का उपयोग कर किया एवं आज दिनांक तक इनके कोई कार्यवाही नहीं की गई। वहीं श्री चंदेल जिले के कलेक्टर से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग किये हैं।
गेंहू खरीदी का सच और सहकारिता विभाग के खेल लुट रहा farmer







