
उमरिया 27 दिसम्बर – जिले की चंदिया पुलिस ने आज अवैध शराब से भरी हुई टाटा सूमो स्पेसियो वाहन जप्त कर चालक समेत एक अन्य को भी गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी चंदिया एम एल वर्मा ने बताया कि वाहन क्रमांक एमपी 21 ई 0472 में अवैध शराब की खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली गई जिसमें 7 पेटी बियर 9 पेटी गोवा 2 पेटी मैकडावल 2 पेटी आईबी समेत 115 लीटर शराब व 45 लीटर बीयर जप्त की गई है जो कुल 160 लीटर है ।थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त वाहन कटनी जिले के विलायतकला से उमरिया जिले के ग्राम बिलासपुर की ओर जा रहा था, जिसको गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर वाहन समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें वाहन चालक कपिल राय पिता जियालाल उम्र 37 वर्ष ग्राम बरगवां थाना बरही जिला कटनी एवम उप चालक गेंद लाल पिता बदाई कोल है, बताया गया कि जिले में अवैध शराब की खेप धडल्ले से परिवहन की जा रही है वही चंदिया पुलिस की कार्यवाही सराहनीय है थाना प्रभारी एम एल वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के निर्देशन पर समय-समय पर अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही की जाती है आज भी गुप्त सूचना मिलने पर तुरंत कार्यवाही की गई जिसमें लगभग 73 हजार 740 रुपये की शराब एवम 4 लाख कीमती का वाहन जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।







