Home अफसरशाही बाहुबली बीआरसीसी की गुंडागर्दी शिक्षक परेशान नही हो रही कार्रवाई

बाहुबली बीआरसीसी की गुंडागर्दी शिक्षक परेशान नही हो रही कार्रवाई

299
0

बीआरसीसी का पद पाते ही सवार हुई गुंडागर्दी, जन शिक्षक एवं महिला शिक्षकों से बदसलूकी का मामला, जांच टीम भी लगी लीपापोती में

बीआरसीसी की कार्यप्रणाली

उमरिया – जिले के बाहुबली बीआरसीसी करकेली विनय चतुर्वेदी की गुंडागर्दी का आलम यह है कि खुले आम जन शिक्षकों एवं महिला शिक्षकों को धमकी देने से लेकर बदसलूकी तक उनके कार्यप्रणाली का हिस्सा बन गया है।

कैसा महिला सशक्तिकरण

एक ओर जहां सरकार महिलाओं को लेकर बेहद चिंतित हैं और नये नियम बनाकर महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने का प्रयास करती है मगर यहां तो बच्चों को पढ़ाने का काम कर रही शिक्षिकाओं को बीआरसीसी की बदसलूकी का शिकार होना पड़ता है, यहां शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ही महिलाओं से बदसलूकी करते हैं, नोटिस देकर जन शिक्षकों से पैसों की मांग करने जैसे गंभीर आरोप हैं, वहीं जब बीआरसीसी करकेली विनय चतुर्वेदी की कारगुजारी की शिकायत की गई तब कलेक्टर द्वारा दिनांक 29/10/2024 को 4 सदस्यीय जांच टीम गठित कर 7 दिवस में जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए लेकिन जांच टीम कलेक्टर के आदेश की अव्हेलना करते हुए 52 दिन बाद भी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जगह आरोपी बीआरसी को बचाने में लगे हुए हैं।

कौन है बाहुबली बीआरसीसी

मामला है उमरिया जिले के करकेली ब्लाक के बीआरसीसी विनय चतुर्वेदी का है, जिसकी शिकायत कलेक्टर से हुई है, जिसमें कहा गया है कि इनके द्वारा महिला शिक्षकों से बदसलूकी की जाती है, अनैतिक रूप से पैसों की मांग करना और फिर जो न दे उसे स्कूल की आड़ में नोटिस देने सहित सस्पेंड करने की धमकी देना बीआरसीसी की आदत में शुमार हो गया है, मामले को लेकर पीड़ित शिक्षकों ने सीईओ जिला पंचायत और कलेक्टर से शिकायत की है, जिसकी जांच भी नहीं हो पा रही है, यहां तक की जांच अधिकारी ही दोषी को बचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

प्रधानाध्यापक की व्यथा

पीड़ित हेड मास्टर माध्यमिक विद्यालय भरौला मोती लाल रौतेल ने बताया कि वर्ष 2022 – 23 में मैं शासकीय हाई स्कूल लोढ़ा में केंद्राध्यक्ष था पर्यवेक्षकों द्वारा गलती से रोल नंबर की जगह आईडी लिख दी गई थी, उसमें बीआरसीसी द्वारा मुझे विकासखंड बुलवाया गया और बोले कि यह गलती हो गई है यह आपकी गलती है इसके लिए आपको अभी तुरंत सिवनी जाना पड़ेगा तब मैं बोला कि सर अभी कैसे अकेले जा सकता हूं इस पर बोले कि आप नहीं जा सकते हो तो मुझे पैसा दीजिये, मैं काम करवा दूंगा मेरे से 8000 रुपये मांग रहे थे, मैं कहा कि मेरे पास अभी पैसे नहीं है वही मेरे साथ जन शिक्षक संतोष कुमार द्विवेदी भी थे जिनके पास 5000 रुपये थे तो मैंने कहा कि अभी 5000 रुपये दे सकता हूं, भोले की मेरे को अभी पैसा चाहिए चलो उमरिया तो मैं उमरिया भी आया तो मैं कहां सर मैं एटीएम नहीं रखा हूं, पानी बरस रहा था तो मैं द्विवेदी से कहा कि तुम दे दो मैं तुमको बाद में दे दूंगा, चपहा में सुपर मार्केट है वहां मेरे साथ बाबा सिंह थे मैंने उनसे कहा कि अभी 5000 रुपये दिलवा दो सर को देना है, वह बोले की 5000 तो नहीं है मेरे पास 3000 रुपये है, मैं द्विवेदी जी के हस्ते दिया तो द्विवेदी जी लेकर चतुर्वेदी जी को दे दिए और बोले कि अभी 2000 रुपये बाकी है, इसके बारे में मैं शिकायत भी किया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, कई बार कलेक्टर महोदय एवं सीईओ साहब को भी आवेदन देने पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है लेकिन जांच दल द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और जो हम आवेदन देते हैं इसकी सूचना भी चतुर्वेदी जी को दे दी जाती है।

महिला शिक्षक की व्यथा

वहीं महिला शिक्षक अन्नपूर्णा ने बताया कि मैं प्राथमिक शिक्षक हूँ रमपुरी स्कूल में और मेरे यहाँ भंडार कक्ष बनाया गया है पुस्तकों का, तो आये दिन हमारे यहाँ अधिकारी आते रहते हैं, एक दिन हमारी साथी मैडम बालक कैंप स्कूल चली गई थी वहां गढ़वाल मैडम के रिटायरमेंट का विदाई समारोह था, मैं स्कूल में थी, मेरे को प्रभार देकर 3 बजे चली गईं थी, उस दिन हमारे यहां बीआरसीसी महोदय 4:25 पर आए थे, उनके पास भी विद्यालय की चाबी रहती है और पूरे रूम उनके पास है मात्र दो रूम हम लोगों को दिए गए हैं, उसे वजह से उन्होंने बोला कि चलो मैडम नहीं है उनकी अनुपस्थिति डालो और पंचनामा तैयार करो, वो पंचनामा उन्होंने दो लोगों से तैयार करवाया उसके बाद हम लोगों को नोटिस आया नोटिस में हम लोगों ने वह सब कुछ बताया जो हम लोगों के साथ घटित हुआ उन्होंने कहा था कि पूर्णतया विद्यालय बंद था यदि विद्यालय बंद था तो वो विद्यालय में कैसे आते, और उनको मुलाजिमान कैसे प्राप्त होता, अभी हम लोगों के पास एक दो लोग आए थे और वह यह कह रहे थे कि आप लोग आपसी समझौता कर लीजिए हम लोग जो सामूहिक शिकायत किए थे उसे पर आपसी समझौता करवाना चाहते हैं, वही शिकायत के बारे में बताई कि वो आते तो हैं हम लोगों को कहते हैं कि आप लोगों को सस्पेंड कर देंगे और हमारे मुलाजिमान में भी आप लोग देखिए हर जगह गोला लगा हुआ है हम लोग सीएल पर हैं छुट्टी में है उसे पर भी गोला लगा हुआ है, हम लोग प्रेजेंट हैं उस पर भी गोला लगा हुआ है, हम लोगों को उनके द्वारा बोला जाता है की वाहियात स्कूल है और वाहियात मैडम है, यह बात सब लोगों के सामने बोली जाती है जो हम लोगों को बुरी लगती है हमारे यहां बीआरसीसी महोदय विनय चतुर्वेदी जी हैं उनके द्वारा कहा जाता है।

क्या कहा पूर्व विधायक ने

इस मामले में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि हमारे पास भी शिकायत पहुंची की ब्रा के जो प्रभारी हैं वह शिक्षकों के साथ महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं कलेक्टर साहब ने जांच के लिए आदेश किया हम लोगों ने कहा कि जांच हो जाए सामने निकल कर क्या आता है लेकिन जांच अभी तक नहीं हो पाई एक सप्ताह का समय दिया था और महीनो हो गए लेकिन अभी तक जांच नहीं हो पाई यह गंभीर विषय है इससे प्रशासनिक पकड़ कमजोर होगी और मनमानी करने वाले और अधिक मनमानी करेंगे उनका प्रशासन का डर समाप्त हो जाएगा और जिस तरह से वह शिकायतकर्ता को धमकाते हैं साक्ष्य को छिपाने का प्रयास करते हैं यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और यदि इसकी जांच समय पर नहीं होती तो हमारे जो प्रभारी है विधायक मुंजारे जी हम उनसे मांग करेंगे कि इसको विधानसभा में उठाएं फुन्दे लाल सिंह मार्को जो हमारे संभाग के विधायक हैं उनसे भी मांग करेंगे कि इसको आप विधानसभा में उठाइए ताकि सारी चीज स्पष्ट हो जाए और दोषी के ऊपर कार्रवाई हो, वही जब पूछा गया कि महिला सशक्तिकरण की बात सरकार करती है तो उनका कहना रहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज्य में केवल सब कुछ दिखावा है पालन कहां होता है यही हालत है पूरे देश में प्रदेश में महिला सशक्तिकरण केवल नाम के लिए है उनको ना सुरक्षा मिल रही है ना उनका संरक्षण हो रहा है केवल नाम के लिए है उनका केवल अपमान होता है।

*जिले में निरंकुशता*

गौरतलब है कि उमरिया जिले में जिले के कलेक्टर के आदेशों का पालन करने के लिए कोई भी विभाग तैयार नहीं है, यहां अधिकारी कलेक्टर के आदेश को हवा में उड़ा देते हैं, नहीं तो जहां कलेक्टर ने सात दिवस के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को किया था और आज 52 दिन हो चुके ऐसे में क्या प्रशासनिक स्थिति होगी और क्या जिले का हाल है स्वयं ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

बाहुबली बीआरसीसी की गुंडागर्दी शिक्षक परेशान नही हो रही कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here