
उमरिया – कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम घुंसु में आकाशीय बिजली की चपेट में घटना स्थल पर स्थानीय युवक की मृत्यु हो गई है, वहीं तीन युवक घायल हो गए।
शनिवार की देर शाम कमलेश पिता खुशी राम काछी उम्र 29 वर्ष और ललित कुमार काछी पिता दीनदयालकाछी, रवि पिता गजाधर काछी, मस्तराम काछी पिता रामटहल काछी सभी निवासी ग्राम घुंसू खेत मे थे उसी समय जोरदार बिजली कड़की और वहीं गिर गई।

जिसमें कमलेश काछी पिता खुशी राम काछी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और बाकी तीनो लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।
वहीं दूसरी घटना में ग्राम परासी निवासी 26 वर्षीय युवक राजाराम सिंह पिता सुजीत सिंह गोंड़ की भी मौत हो गई।







