
उमरिया – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत आने वाले धमोखर रेंज के बरतराई बीट के पी एफ 122 बफर जोन से सटे गांव के किनारे जबहा हार के जंगल में लगभग 11 बजे दिन मवेशी चराने गए ग्राम खरहाडाँड़ निवासी 50 वर्षीय प्रौढ़ मंगल बैगा पिता छकौड़ी बैगा पर अचानक भालू ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। मंगल ने हिम्मत दिखाते हुए भालू का सामना किया और हल्ला मचाने लगा जिससे घबरा कर भालू भाग गया।

किसी तरह लोगों को सूचना दिया, जिस पर धमोखर वन परिक्षेत्राधिकारी विजय शंकर श्रीवास्तव, वनरक्षक एवं अन्य सुरक्षा श्रमिको को लेकर तत्काल घटना स्थल पहुंचे और घायल को जिला चिकित्सालय उमरिया लाकर भर्ती करवाये। वहीं धमोखर वन परिक्षेत्राधिकारी विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि हमको सूचना मिलते ही हम घटना स्थल पर पहुंच कर घायल मंगल बैगा को जिला अस्पताल में भर्ती करवा कर इलाज चालू करवा दिए हैं और उसके परिवार को दिए तत्कालिक सहायता राशि 1000 रुपये दे दिए हैं, साथ ही उसके इलाज में जो खर्च आएगा वह शासन के नियमानुसार उसको दिया जाएगा।







