उमरिया 15 मार्च – पुलिस ने आचार संहिता लगने के बाद निष्पक्ष मतदान के लिए निकला फ्लैग मार्च, जिले के एस पी भी नगर में किये भ्रमण | वहीँ वाहन संबंधी अपराध रोकने के लिए किये चालानी कार्यवाई, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और कांग्रेस किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष का भी हुआ चालान |


उमरिया जिला मुख्यालय के कोने – कोने में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने वाहनों से किया फ्लैग मार्च, जिले के पुलिस अधीक्षक स्वयं चौराहों पर रुक कर करवाए चालानी कार्यवाई |


एस डी ओ पी आर के शुक्ला बताये कि अपराधियों के मन में भय पैदा करने के लिए आचार संहिता के मद्देनजर नगर के हर कोने में फ्लैग मार्च कर जनता को सन्देश दिया गया कि मतदान के लिए किसी के दबाब में आने की जरूरत नहीं है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा निर्भीकता पूर्वक मतदान करें और फ्लैग मार्च के बाद खुद पुलिस अधीक्षक मौके पर रह कर वाहन संबंधी अपराधों के रोक थाम के लिए चालानी कार्यवाई करवाए, वाहनों में काली फिल्म हटवाया गया, बिना नंबर की गाड़ियों का चालान किया गया साथ ही नंबर प्लेट में जो अपने पद की पट्टिका लगवाए थे उसको भी निकलवाया गया | उसी दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा और किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सकील खान की भी गाड़ियों को रोक कर उसमें से उनके पदनाम की पट्टिका भी हटवाई गई और चलान भी किया गया |


पुलिस की इस निष्पक्ष कार्यवाई से अपराधियों में भय तो व्याप्त हुआ ही वहीँ आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ी है, यदि ऐसे ही बिना भेद – भाव के पुलिस कार्यवाई लगातार करती रहे तो निश्चित ही अपराधों में कमी आयेगी |







