
उमरिया 21 मार्च – जिला जेल में उत्साह पूर्वक कैदियों ने मनाया होली का पर्व, जेलर को भी नहीं छोड़े रंग से सराबोर करने से | जेलर बताये कि कैदियों को घर से दूर रहने का एहसास न हो इसलिए उल्लास से मनाया जा रहा है होली उत्सव |

होली ऐसा पर्व है जिसमें बच्चे, बूढ़े, जवान सभी एक रंग में रंग जाते हैं, रंगों का रंग भले अलग हो लेकिन सभी के दिल में जो रंग होता है वो होता है ख़ुशी का और सब गम भूल कर ख़ुशी के रंग में डूब जाते हैं भले ही लाल, पीले, काले, नीले, हरे रंग में रंगे हों उल्लास का रंग एक ही होता है | ऐसा ही नजारा देखने को मिला जिला जेल उमरिया में जहां विचाराधीन कैदी जम कर नाचे मस्ती किये और यहाँ तक कि आज अपने बीच अपने जेलर को पाकर उनको भी रंगने से नहीं चूके, उनको भी अलग – अलग रंगों से रंग दिए वहीँ जेलर भी कैदियों के साथ मिल कर मस्ती किये और खूब गुलाल उडाये | जिला जिल के जेलर एम एस मराबी बताये कि जैसे होली उत्सव बाहर मनाया जाता है उससे कहीं बेहतर वैसे ही घर से दूर मानसिक तनाव में रहते हुए हमारे बंदी त्यौहार को बड़े धूम – धाम से मना रहे हैं, मुझे भूत बना कर रख दिए सभी मस्ती कर रहे हैं, किसी प्रकार की उन्हें असुविधा न हो सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुविधा दी जा रही है अच्छे से होली मनाये उसके लिए हम प्रयासरत हैं |

गौरतलब है उमरिया जिला जेल में कैदियों की खुशी देख कर लगता है कि इन जेलर के रहते कैदी भी अपने परिवार को भूल कर जेल में निरुद्ध कैदियों को ही अपना परिवार मान कर ख़ुशी मना रहे हैं |







