उमरिया – जिला कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के निर्देश व सीएम फैलो रूपल जैन के मार्गदर्शन पर मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र हिमांशु तिवारी के द्वारा गांव-गांव घर-घर जाकर लाडली बहना योजना की जानकारी प्रदान की जा रही है।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा लाडली बहना योजना प्रारंभ की गई है इसके दायरे में आने वाली बहनों का इसका लाभ मिले। इसके लिए मुख्यमंत्री जनसभा मित्रों ने भी जिम्मेदारी उठाई है। रूपल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र जिले के हर ग्रामीण क्षेत्र हर पंचायत व नगरीय क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लाडली बहना योजना की जानकारी सभी बहनों दे रहे हैं। एवं घर जाएंगे और प्रचार प्रसार कर आवेदन जमा करवाने में महिलाओं की मदद भी करेंगे ताकि उन्हें किसी तरह का कन्फ्यूजन ना हो।

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र हिमांशु तिवारी ने ग्रामीण बहनों को जानकारी देते हुए कहा किलाडली बहना योजना परिवार की सम्मिलित वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से अधिक है, तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा। परिवार का सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए। सरकारी विभाग में नियुक्त परिवार के सदस्य, पेंशन प्राप्तकर्ता, 5 एकड़ से ज्यादा भूमि होने पर योजना के पात्र नहीं होंगे।
यह होंगी पात्र
योजना में मध्यप्रदेश की मूल निवासी महिलाएं शामिल हो सकेगी। विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यागता महिला भी जिसमें आवेदन सकेगी। सभी महिलाओं की उम्र 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, अमृता सिंह, राहुल सिंह, क्षमा सिंह, नेहा सिंह एवं सभी उपस्थित रहे।