
संदिग्ध परिस्थितियों में हाई स्कूल परिसर में मिली युवक की Body परिजनों ने बताया Murder, कहा मार कर फेंका गया, पुलिस मौके पर जांच में जुटी,
संदिग्ध परिस्थितियों में Youth की Death परिजन बता रहे Murder

Umaria – जिले के इंदवार थाना अंतर्गत आने वाली अमरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सुखदास में हाई स्कूल के मैदान में युवक की Body मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
संदिग्ध परिस्थितियों में Youth की Death परिजन बता रहे Murder

ग्राम सुखदास के कछरा टोला निवासी विवेक सिंह ने बताया कि मेरे भाई का Murder कर दिया गया है, वहीं बताया कि कल मेरा भाई उमरिया बकेली का बाजार करने गया था वहां से लौट कर घर नही आया सुबह हाई स्कूल के Boundary में लाश पड़ी मिली और उसके शरीर मे बिजली के खम्भे से अर्थिंग वाली तार बन्धी मिली और फेस वाली तार कव्हर सहित हाथ मे पकड़ा हुआ है, टंटी सिंह और छोटे लाल कोल मिल कर मारे हैं।
संदिग्ध परिस्थितियों में Youth की Death परिजन बता रहे Murder

वहीं मृतक इंद्रजीत सिंह के मामा का लड़का ग्राम बिरुहली जिला कटनी निवासी दुख भंजन सिंह ने बताया कि कल शाम को इसके साथ टंटी सिंह और छोटे लाल कोल बंधा टोला में बेरहमी से मार – पीट किये हैं जिसके निशान भी इसके शरीर मे हैं, जब रात में घर नही आया तो इसके पिताजी फूल सिंह इसको तलाशने गए तो बंधा टोला में दुकान वाले ने बताया कि शाम को करीब 5 – 6 बजे यहीं पर इंद्रजीत को टंटी सिंह और छोटे लाल कोल बेरहमी से मार रहे थे तो हम लोग मिल कर इनको छुड़ाए हैं फिर नही मालूम ये लोग कहाँ गए, रात 11 बजे तक तलाश किये जब नही मिला तो घर आ गए सुबह पता चला कि सुखदास हाई स्कूल की बाउंड्री में Dead अवस्था में पड़ा है। वहीं उसके पीठ, शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं साथ ही बिजली के खम्भे की अर्थिंग की तार शरीर मे बंधी हुई है और फेस की तार इन्सुलेशन सहित हाथ मे पकड़ाया गया है और वो हाथ कहीं नही जला है दूसरे हाथ की दो उंगली में जलने के निशान है, शर्ट उतरी हुई है, पीठ के नीचे है। साफ जाहिर होता है कि Murder करके Body को फेंका गया है, हमको न्याय मिलना चाहिए।
संदिग्ध परिस्थितियों में Youth की Death परिजन बता रहे Murder

वहीं इस मामले में अमरपुर चौकी प्रभारी विजय सेन ने बताया कि सूचना पर देहाती नालसी लेकर 0 पर मर्ग कायम कर लिया गया है, अभी बिजली विभाग वाले को बुलवाए हैं, जांच कर रहे हैं, परिजनों के बताए अनुसार जिन पर शक है उनसे पूंछतांछ भी की जा रही हों, वहीं Post Mortem होने और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
संदिग्ध परिस्थितियों में Youth की Death परिजन बता रहे Murder







